ब्रेकिंग
IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरकरप्शन के आरोपी DTO हुए निलंबन मुक्त...पर नहीं मिलेगी संवेनशील पोस्टिंग, GAD ने फिर किया साफ, 'कारा निदेशालय' तो दागी अफसरों को लेकर सिस्टम को दे रहा चैलेंज, जानें.... चार दिन से लापता युवती की संदिग्ध मौत, सरेह में पेड़ से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाIRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरकरप्शन के आरोपी DTO हुए निलंबन मुक्त...पर नहीं मिलेगी संवेनशील पोस्टिंग, GAD ने फिर किया साफ, 'कारा निदेशालय' तो दागी अफसरों को लेकर सिस्टम को दे रहा चैलेंज, जानें.... चार दिन से लापता युवती की संदिग्ध मौत, सरेह में पेड़ से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां चलते-चलते एक बाइक में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई, हालांकि चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।

चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले से एक बाइक में आग लगने की घटना सामने आई है, जहां चलते-चलते एक बाइक अचानक आग का गोला बन गई। यह घटना असरगंज थाना क्षेत्र के पंशाय मोड़ की है, जहां कुछ ही पलों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


बताया जा रहा है कि देर शाम धीरज कुमार अपनी बाइक से इस रास्ते से गुजर रहे थे। सब कुछ सामान्य था, लेकिन अचानक बाइक से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। शुरुआत में शायद किसी को अंदाजा नहीं था कि आग इतनी तेजी से फैल जाएगी।


कुछ ही सेकंड में आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें इतनी तेज हो गईं कि सवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला। स्थिति बेहद खतरनाक हो चुकी थी और किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता था।


लेकिन इसी बीच धीरज कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाइक से कूदकर अपनी जान बचा ली। अगर एक पल की भी देरी होती, तो यह घटना जानलेवा साबित हो सकती थी।


आग लगने की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने बाल्टी और पानी के जरिए आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि उस पर काबू पाना आसान नहीं था।


कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। बाइक का लगभग पूरा हिस्सा राख में तब्दील हो गया।


घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग यही कह रहा था कि अगर बाइक सवार समय रहते नहीं कूदता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।


फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि बाइक में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ हो सकता है। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।