ब्रेकिंग
IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरकरप्शन के आरोपी DTO हुए निलंबन मुक्त...पर नहीं मिलेगी संवेनशील पोस्टिंग, GAD ने फिर किया साफ, 'कारा निदेशालय' तो दागी अफसरों को लेकर सिस्टम को दे रहा चैलेंज, जानें.... चार दिन से लापता युवती की संदिग्ध मौत, सरेह में पेड़ से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाIRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरकरप्शन के आरोपी DTO हुए निलंबन मुक्त...पर नहीं मिलेगी संवेनशील पोस्टिंग, GAD ने फिर किया साफ, 'कारा निदेशालय' तो दागी अफसरों को लेकर सिस्टम को दे रहा चैलेंज, जानें.... चार दिन से लापता युवती की संदिग्ध मौत, सरेह में पेड़ से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

चार दिन से लापता युवती की संदिग्ध मौत, सरेह में पेड़ से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बगहा में चार दिन से लापता युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे...

चार दिन से लापता युवती की संदिग्ध मौत, सरेह में पेड़ से लटका मिला शव; हत्या की आशंका
© google
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बगहा में चार दिनों से लापता 18 वर्षीय युवती का शव शुक्रवार को सरेह में पेड़ से लटका मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए. घटना पिपरासी थाना क्षेत्र के भिलोरवा टोला गांव की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.


मृतका की पहचान भिलोरवा टोला निवासी मुनिलाल सहनी की बेटी चुलबुली उर्फ गुड़िया के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, गुड़िया मंगलवार को गांव की चार-पांच अन्य लड़कियों के साथ मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी. बाकी लड़कियां वापस घर लौट आईं, लेकिन गुड़िया घर नहीं पहुंची.


देर शाम तक बेटी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. परिवार के लोगों ने गांव के अलावा आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद से परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे.


शुक्रवार को सरेह में मवेशी चरा रहे लोगों की नजर पेड़ पर गई, जहां युवती का शव दिखाई दिया. इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. बाद में पुलिस को सूचना दी गई.


सूचना मिलते ही पिपरासी थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद युवती के परिजन भी मौके पर पहुंचे.


स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद को लेकर परेशान थी. इसी आधार पर कुछ लोग घटना को आत्महत्या से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, पुलिस ने अभी मौत के कारण को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला है.


चार दिनों तक युवती के लापता रहने और फिर सरेह में शव मिलने के बाद घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. पुलिस आत्महत्या की आशंका के साथ-साथ हत्या समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती के लापता होने के बाद वह घटनास्थल तक कैसे पहुंची.


पिपरासी थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची थी. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. स्वजन की ओर से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.