ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में 16 हजार लाभार्थी का चयन, फरवरी से मिलेगीं पहली किस्त

PATNA : बिहार में स्‍वरोजगार की राह पर बढ़ रहे 62 हजार से अधिक नए उद्यमियों की किस्‍मत का फैसला होना था. राज्‍य के 16 हजार युवा उद्यमियों का चयन किया जाना था. जिन्‍

बिहार : मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में 16 हजार लाभार्थी का चयन, फरवरी से मिलेगीं पहली किस्त
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में स्‍वरोजगार की राह पर बढ़ रहे 62 हजार से अधिक नए उद्यमियों की किस्‍मत का फैसला होना था. राज्‍य के 16 हजार युवा उद्यमियों का चयन किया जाना था. जिन्‍हें 10 लाख रुपए रोजगार के लिए दिए जाएंगे. इनमें से पांच लाख रुपए लोन के तौर पर जबकि पांच लाख रुपए सरकार की ओर से अनुदान के तौर पर दिए जाएंगे. बता दें राज्य ब्यूरो, पटना सात निश्चय - 2 के तहत मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की चार श्रेणियों के लिए 16 हजार लाभार्थियों का चयन शुक्रवार को कंप्यूटर से रैंडम सिस्टम के जरिए कर लिया.


उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, निदेशक उद्योग, पंकज दीक्षित, विभाग के आला अधिकारी, औद्योगिक संगठनों, महिला विकास निगम व अन्य व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में रैंडम सिस्टम से लाभार्थियों की जिलावार सूची तय की गई।


उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की चार श्रेणियों के लिए 62,324 आवेदन प्राप्त हुए थे. स्क्रूटनी के बाद 42,477 आवेदन रह गए थे. इनकी रैंडम सैंपलिंग कर 16 हजार लाभार्थियों का चयन किया गया है. प्रत्येक योजना के तहत चार-चार हजार का चयन होना है. सभी जिलों का लक्ष्य भी दोगुना कर दिया गया है. पहले चार योजना में आठ हजार का चयन होना था. उन्होंने यह जानकारी दी कि लाभार्थियों को उनके जिले में बैंकिंग संस्था आरसीटी में प्रशिक्षण का काम होगा. एक बैच में 30-40 लाभार्थी रहेंगे.

टैग्स