ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

बिहार : मॉर्निंग वॉक के समय तेज रफ़्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, रिटायर्ड फौजी की मौत

ARWAL : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो

बिहार : मॉर्निंग वॉक के समय तेज रफ़्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, रिटायर्ड फौजी की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARWAL : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला अरवल से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गयी है। ये  मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे उसी समय तेज रफ़्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे इनकी मौत हो गयी। 


मिली जानकारी के अनुसार, जहानाबाद-अरवल मुख्य मार्ग पर बाजितपुर मोड़ के निकट सड़क दुर्घटना में सेवानिवृत्त फौजी बृजनंदन सिंह की गुरुवार की सुबह दर्दनाक मौत हो गई। प्रतिदिन की तरह वे गुरुवार की सुबह भी घर से टहलने निकले थे। एनएच 110 पर टहलने के क्रम में तेज रफ्तार गाड़ी ने जोरदार ठोकर मारी। जिसके कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। 


वहीं, इस हादसे के बाद अब तक शव नहीं उठाया गया है। इस हादसे की सूचना के बाद काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेने की कोशिश कर रही है। साथ ही मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि, ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस भी फिलहाल को कड़ा कदम उठाने से परहेज कर रही है।