ब्रेकिंग
बंगला खाली करने के लिए सिंगापुर से जल्दी वापस लौटे लालू: कहा-ये सब पागल हो गया है, एक सप्ताह में आवास खाली करेंगे, मीसा भारती भी अपने सुरक्षाकर्मियों को लौटायेंगी'राम मंदिर से करोड़ों का चढ़ावा गायब', अखिलेश यादव के आरोप से मचा सियासी बवालनिशांत को डिप्टी सीएम क्यों नहीं बनाया? उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी के कार्यक्रम में पूछा सवाल, कहा- नीतीश के बेटे ही JDU को बचाएंगेबिहार की मंत्री श्वेता गुप्ता के आवास पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध अतिक्रमणभतीजे पर दोनों चाचा का गंभीर आरोप: खान सर की डिग्री को एक ने बताया फर्जी तो दूसरे ने 'शिक्षा माफिया' और 'नटवरलाल' करार दिया बंगला खाली करने के लिए सिंगापुर से जल्दी वापस लौटे लालू: कहा-ये सब पागल हो गया है, एक सप्ताह में आवास खाली करेंगे, मीसा भारती भी अपने सुरक्षाकर्मियों को लौटायेंगी'राम मंदिर से करोड़ों का चढ़ावा गायब', अखिलेश यादव के आरोप से मचा सियासी बवालनिशांत को डिप्टी सीएम क्यों नहीं बनाया? उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी के कार्यक्रम में पूछा सवाल, कहा- नीतीश के बेटे ही JDU को बचाएंगेबिहार की मंत्री श्वेता गुप्ता के आवास पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध अतिक्रमणभतीजे पर दोनों चाचा का गंभीर आरोप: खान सर की डिग्री को एक ने बताया फर्जी तो दूसरे ने 'शिक्षा माफिया' और 'नटवरलाल' करार दिया

बिहार की मंत्री श्वेता गुप्ता के आवास पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

Bihar News: सीतामढ़ी में बिहार सरकार की मंत्री श्वेता गुप्ता के आवास परिसर में प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर किए गए कथित अवैध अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा रही।

Bihar News
मंत्री के आवास पर चला बुलडोजर
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब बिहार सरकार की समाज कल्याण विभाग की मंत्री एवं शिवहर से जदयू विधायक श्वेता गुप्ता के आवास परिसर में प्रशासनिक टीम बुलडोजर लेकर पहुंच गई। 


बुलडोजर कार्रवाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने सरकारी जमीन पर किए गए कथित अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए यह कार्रवाई की। अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलडोजर चलाकर अतिक्रमित हिस्से को हटाया गया। 


प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत नियमानुसार की गई है। इस दौरान मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती रही, ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति बनी रहे। कार्रवाई को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।


इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे के खिलाफ समान रूप से कार्रवाई की जा रही है और कानून के अनुसार ही कदम उठाया गया है। 


फिलहाल मामले को लेकर संबंधित विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों की ओर से पूरी रिपोर्ट सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि अतिक्रमण का दायरा कितना था और कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया क्या रही।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता