ब्रेकिंग
करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार

बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश

बिहार सरकार ने सभी जिलों को आदेश दिया है कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले 1.3 करोड़ बच्चों को मध्याह्न भोजन नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाए। प्राथमिक विद्यालयों में भोजन एलपीजी से तैयार होगा और एलपीजी की आपूर्ति सभी 38 जिलों में सुनिश्चित की गई है।

Bihar School News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar School News: बिहार के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 1 करोड़ 30 लाख बच्चों को मध्याह्न भोजन नियमित रूप से उपलब्ध कराने का आदेश सभी जिलों को जारी किया गया है। 


मध्याह्न भोजन निदेशालय के निदेशक विनायक मिश्र ने सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (मध्याह्न भोजन) को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी परिस्थिति में बच्चों को दोपहर का भोजन बंद नहीं होना चाहिए। प्राथमिक विद्यालयों में एलपीजी से ही मध्याह्न भोजन बनाया जाएगा। 


एलपीजी की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन आयल कॉरपोरेशन लिमिटेड से संपर्क किया गया है। इंडियन आयल ने प्राथमिकता के आधार पर विद्यालयों को एलपीजी की निरंतर आपूर्ति का भरोसा दिलाया है।


विनायक मिश्र ने बताया कि राज्य में एलपीजी स्टॉक की कोई कमी नहीं है और सभी 38 जिलों को पूर्व की भांति गैस सिलिंडर आपूर्ति की जाएगी। यदि किसी विद्यालय में आकस्मिक कारण से एलपीजी खत्म हो जाती है, तो वैकल्पिक रूप से लकड़ी से मध्याह्न भोजन बनाया जाएगा। हालांकि, मुख्यालय स्तर से किसी जिले को लकड़ी से खाना पकाने का निर्देश नहीं दिया गया है। यह विकल्प केवल विशेष परिस्थितियों में यदाकदा अपनाया जाता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता