ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित, बीते 24 घंटे में आए 155 नए मामले

DESK: बिहार में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 155 नए मरीज मिले हैं. इसमें सबसे ज्यादा 70 मामले राजधानी पटना में दर्ज किये गये हैं. इसके अलावा भागलपुर में 17, गया और मुजफ्फरपुर मे

बिहार में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित, बीते 24 घंटे में आए 155 नए मामले
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK: बिहार में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 155 नए मरीज मिले हैं. इसमें सबसे ज्यादा 70 मामले राजधानी पटना में दर्ज किये गये हैं. इसके अलावा भागलपुर में 17, गया और मुजफ्फरपुर में 12, समस्तीपुर में 5, बांका, जहानाबाद, खगड़िया, रोहतास में 4, लखीसराय, सहरसा, सीवान, वैशाली में 3, बेगूसराय, मधुबनी, मुंगेर, पूर्णियां, सीतामढ़ी में 2, अररिया, भोजपुर, नालंदा, सारण, प. चंपारण में 1 कोरोना संक्रमित पाये गए हैं. 


राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण के मामले राज्य के अन्य जिलों की तुलना में काफी अधिक है. पटना में बीते 24 घंटे के दौरान कुल 69 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसमें 61 पटना के जबकि आठ अन्य जिलों के निवासी हैं. शनिवार को पटना के फुलवारीशरीफ, दानापुर, राजा बाजार से तीन-तीन संक्रमित एक ही परिवार के मिले हैं. वहीं, अन्य संक्रमित पटना के अलग-अलग इलाके में मिले हैं. इनमें मेहंदीगंज, पाटलिपुत्र कॉलोनी, घोसवारी, आईजीआईएमएस, रामनगर, भागवतनगर, पाटलिपुत्र स्टेशन आदि जगहें शामिल हैं. 


स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों को कोरोना जांच और इलाज को लेकर अलर्ट कर दिया गया है. इस संबंध में उच्चस्तरीय बैठकों में सभी सिविल सर्जनों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं. बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए संक्रमित मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कर इलाज की व्यवस्था की गयी है। राज्य में वर्तमान में संक्रमित मरीजों के इलाज को लेकर 22 हजार 560 बेड उपलब्ध हैं.


वहीं, बीते 24 घंटे के दौरान देश में कुल 11,739 नए पॉज़िटिव मामले मिले हैं. जबकी 25 मरीज की मृत्यु हुई है . इसके अलावा इस दौरान 10,917 मरीज कोरोना संक्रमण से रिकवर हुए हैं. नए मामले आने के बाद देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 92,576 हो गई है. 

टैग्स