ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!

बिहार में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग, दो मासूम जिंदा जले

SARAN : बिहार के सारण जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां शॉर्ट सर्किट के कारण एक झोपड़ी में आग लगने से 2 लोगों की मौत की सूचना निकल कर सामने आ रही है।<br

बिहार में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग, दो मासूम जिंदा जले
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SARAN : बिहार के सारण जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां शॉर्ट सर्किट के कारण एक झोपड़ी में आग लगने से 2 लोगों की मौत की सूचना निकल कर सामने आ रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, सारण जिले के गौरा ओपी थाना क्षेत्र के हथियार टोला कोरार में शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में आग लग गई। जिसमें अपने दो मासूम जिंदा जल गए। जिस समय झोपड़ी में आग लगी उस समय यह दोनों मासूम अंदर खेल रहे थे। आग की लपेट इतनी तेज थी की कोई भी व्यक्ति झोपड़ी के अंदर जाकर बच्चे को बचा नहीं पाया।


बताया जा रहा है, यह झोपड़ी धमेंद्र शाह नामक एक व्यक्ति का है। घटना के वक्त इसके बच्चे स्कूल से पढ़ाई कर वापस लौटे थे और खेलकूद में लगे हुए थे, इस दौरान दो बच्चे बहार आ गए और बाकी का दो बच्चा आठ वर्षीय आर्यन और तीन वर्षीय अभय झोपड़ी के अंदर ही खेलने लगे। तभी घर में अचानक से आग लग गई और इन दोनों मासूमों की मौत हो गई।


इधर,  इस घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने के बाद बाहर खेल रहे बच्चों को आसपास के लोगों ने बचा लिया वही शोरगुल सुन लोग बाहर आए लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी की किन्हीं को इतनी  ताकत नहीं हुई कि वो झोपड़ी में जाकर बाकी के 2 बच्चों को बचा लें। जिसका नतीजा यह हुआ कि, घर के अंदर आग में घिरे दोनों बच्चे जिंदा झुलस गए और उनकी मौत हो गई।


वह इस घटना की सूचना पाकर फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची और उनके द्वारा आग पर काबू पाया गया। साथ ही साथ सूचना मिलने पर पहुंची गोवाड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद बच्चे की मां का बुरा हाल है, उसका पति भी बाहर रहने वाला बताया जा रहा है।