ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

बिहार में यह कैसा सुशासन ? घर में घुसकर पति -पत्नी को मारी गोली, आपसी रंजिश में 6 राउंड फायरिंग

JAMUI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद हो कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। एक तरफ राज्य के डीजीपी यह कह

बिहार में यह कैसा सुशासन ? घर में घुसकर पति -पत्नी को मारी गोली, आपसी रंजिश में 6 राउंड फायरिंग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद हो कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। एक तरफ राज्य के डीजीपी यह कहते हैं कि अपराधियों को दौड़ा - दौड़ा कर अरेस्ट करें तो दूसरी तरफ अपराधी अब पुलिस वालों को ही दौड़ा - दौड़ा कर परेशान कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आया है। जहां बदमाशों ने घर में घुसकर दंपती को गोली मार दी है। इसके पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, खैरा थाना क्षेत्र की धोवघट गांव में पुरानी रंजीश में दबंगों ने घर में घुसकर पति-पत्नी को गोली मार दी। जिन्हें सदर अस्पताल लाया गया। जहां से पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। घायल की पहचान धोवघट निवासी उमेश सिंह के 38 वर्षीय पुत्र विशाल सिंह और उनकी 30 वर्षीय पत्नी नीलम देवी के रूप में की गई है। घायल विशाल के विक्षिप्त भाई पर पड़ोस के कुनकुन सिंह के 8 वर्षीय बेटे की कुदाल से मारकर हत्या का आरोप है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच सालों से तनाव बना हुआ था।


बताया जा रहा है कि, विशाल सिंह अपनी मोबाइल दुकान बंद कर गिद्धौर से घर धोवघट आए और छत पर पत्नी के साथ खाना खा रहे थे। तभी दबंग पड़ोसी कुनकुन सिंह सहित आठ लोग हथियार लेकर घर में घुस गए और विशाल सिंह को गोली मार दी। बचाने पहुंची पत्नी नीलम देवी को भी गोली मार दी। जिसमें दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। दंपती को गोली मारने के बाद दबंगों ने 6 राउंड हवाई फायरिंग की। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गया। मौके पर पहुंची खैरा थाने की पुलिस ने घायल पति-पत्नी को सदर अस्पताल पहुंचाया। फिर पटना के लिए रेफर कर दिया गया।


इधर, सदर अस्पताल में घायल विशाल ने कहा कि लूट के इरादे से कुनकुन सिंह 8 हथियारबंद अपराधियों के साथ घर में घुसा और गोली मार दी। घर में रखे लाखों रुपए लूट के ले गए। खैरा थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने कहा कि गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया हैं। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।