ब्रेकिंग
Bihar Train News: छठ मनाकर काम पर लौट रहे हैं तो सावधान! राजधानी समेत कई ट्रेनें घंटों लेट, घर से निकलने से पहले चेक करें अपडेट✦Bihar News : बिहार में अब ऐसे नहीं बना सकेंगे अपना घर! कमरा 8 फीट चौड़ा होना जरूरी, किचन-बाथरूम के लिए भी नए नियम लागू✦Bihar News: छठ की खुशियों में कैसे पसरा मातम? बिहार के 16 जिलों में डूबने से 33 की मौत, 9 बच्चे भी शामिल✦Bihar News : नीतीश के आप्त सचिव प्रमोद कुमार को सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी, बिहार बोर्ड में IAS अरविंद कुमार की नियुक्ति✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦Bihar Train News: छठ मनाकर काम पर लौट रहे हैं तो सावधान! राजधानी समेत कई ट्रेनें घंटों लेट, घर से निकलने से पहले चेक करें अपडेट✦Bihar News : बिहार में अब ऐसे नहीं बना सकेंगे अपना घर! कमरा 8 फीट चौड़ा होना जरूरी, किचन-बाथरूम के लिए भी नए नियम लागू✦Bihar News: छठ की खुशियों में कैसे पसरा मातम? बिहार के 16 जिलों में डूबने से 33 की मौत, 9 बच्चे भी शामिल✦Bihar News : नीतीश के आप्त सचिव प्रमोद कुमार को सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी, बिहार बोर्ड में IAS अरविंद कुमार की नियुक्ति✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य

बिहार में वीभत्स सुशासन: मुखिया का चुनाव हारा दबंग तो दलितों से थूक चटवाया, कान पकड़ कर उठक-बैठक करायी, वीडियो वायरल

AURANAGABAD: शराब पकड़ने में व्यस्त सुशासन में एक दबंग ने कानून के राज को बेपर्दा कर दिया है। सूबे में हो रहे पंचायत चुनाव में ये दबंग मुखिया पद का चुनाव लड़ा था लेकिन इलेक्शन हार

बिहार में वीभत्स सुशासन: मुखिया का चुनाव हारा दबंग तो दलितों से थूक चटवाया, कान पकड़ कर उठक-बैठक करायी, वीडियो वायरल
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

AURANAGABAD: शराब पकड़ने में व्यस्त सुशासन में एक दबंग ने कानून के राज को बेपर्दा कर दिया है। सूबे में हो रहे पंचायत चुनाव में ये दबंग मुखिया पद का चुनाव लड़ा था लेकिन इलेक्शन हार गया। उसके बाद उसने दलित बस्ती में जाकर वहां के लोगों से थूक चटवाया। फिर कान पकड़ कर उठक-बैठक करायी। इस वाकये का पूरा वीडियो वायरल है। वीडियो में दबंग मुखिया प्रत्याशी कह रहा है कि दलितों ने शराब पीकर भी वोट नहीं दिया। 


औरंगाबाद के कुटुंबा की घटना

 बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड में ये वाकया हुआ है और उसका वीडियो वायरल है. वीडियो में एक दबंग दलितों को जूतों से पीटते हुए उनसे उठक-बैठक करा रहा है. वह उनके सिर पकड कर जमीन पर थूक चटवा रहा है. स्थानीय लोग बता रहे हैं कि ये वीडियो कुटुंबा प्रखंड के डुमरी पंचायत के खरांटी टोला भूइंया बिगहा गांव का है. ये दलितों का टोला है. दलितों के साथ हैवानियत कर रहे व्यक्ति की भी पहचान हुई है. वह बलवंत कुमार सिंह नाम का व्यक्ति है जो डुमरी पंचायत से मुखिया पद के लिए चुनाव में खडा हुआ था लेकिन चुनाव हार गया. 


जूतों से पीटते हुए हैवानियत 

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि बलवंत सिंह दलितों को जूतों से मार रहा है और उनसे उठक बैठक करा रहा है. उससे भी मन नहीं भरा तो एक वह व्यक्ति को पीटते हुए उससे जमीन पर थूक चटवा रहा है. इस वायरलवीडियो में आवाज भी आ रही है. उसमें ये सुना जा सकता है कि पैसा लेकर वोट नहीं देने के कारण वह लोगों को ये सजा दे रहा है. मुखिया चुनाव हार गया प्रत्याशी उस वीडियो में ये कह रहा है कि लोगों ने शराब पीकर भी उसे वोट नहीं दिया. हालांकि वीडियो में दिख रहा वोटर ये कह रहा है कि उसने शराब नहीं पी थी. वीडियो में साफ दिख रहा है कि मुखिया प्रत्याशी किस स्तर की हैवानियत पर उतरा है और उसे कानून का कितना डर है.


वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस की नींद टूटी

सरेआम दलितों के साथ हैवानियत और दबंगई का वीभत्स वीडियो वायरल है. जब लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखा तो अंबा थाना पुलिस की नींद टूटी. अंबा थाना पुलिस कह रही है कि वह गांव में जाकर डियो की सत्यता की जांच कर रही है. हालांकि पुलिस नंगा नाच करने वाले बलवंत सिंह को ढूंढ़ नहीं पायी है. अंबा थाना के थानेदार नरेंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि पुलिस टीम को गांव में भेजा गया है. पुलिस ये पता करने की कोशिश कर रही है कि वीडियो सही है या नहीं. अगर वीडियो में सत्यता पाई गया और बलवंत सिंह की संलिप्तता सामने आयी तो FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 


लेकिन उस पूरे इलाके के लोग वीडियो की सत्यता जान रहे हैं. पंचायत चुनाव में निर्वाचित हुए ने बताया कि ये वायरल वीडियो सही है और उसी पंचायत का है. मुखिया कह रहे हैं कि ये वीडियो डुमरी पंचायत के खरांटी टोले भुइयां बिगहा का है. दबंगई करने वाले से लेकर जिन लोगों पर जुल्म किया गया है उन सबों को लोग पहचान रहे हैं।