ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

बिहार में वज्रपात से 98 लोगों की मौत, इन बातों को ध्यान में रखने से बच सकती है जान

PATNA: बिहार में कुदरत का कहर गुरुवार को बरपा है. वज्रपात से 98 लोगों की मौत सिर्फ बिहार में हुई है. इन मौत के बाद आपदा विभाग ने कुछ गाइड लाइन जारी किया है. अगर आप बाहर में फं

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार में कुदरत का कहर गुरुवार को बरपा है. वज्रपात से 98 लोगों की मौत सिर्फ बिहार में हुई है. इन मौत के बाद आपदा विभाग ने कुछ गाइड लाइन जारी किया है. अगर आप बाहर में फंसे हैं तो यह गाइड लाइन आपकी जान बचाने में मदद कर सकती हैं.

वज्रपात के दौरान इन बातों का रखे ध्याल

  • वज्रपात के दौरान अगर आप खुले में रहे तो  तुरंत पक्के मकान में चल जाए.
  • यात्रा के दौरान अपने गाड़ियों में ही रहे.
  • एक साथ भीड़ लगाकर खड़ा न हो. अलग-अलग खड़ा हो.
  • लोहे या किसी धातु के बने यंत्र और डंडा आदि को दूर रखें.
  • अगर किसी को वज्रपात से झटका लगता हैं तो तुरंत उससे हॉस्पिटल में भर्ती कराना चाहिए. 
  • अगर आप खुले में फंस गए हैं तो जहां पर खड़े हो वहां पर पैरों के नीचे सूखी चीजें रख ले. दोनों पैरों को आपस में सटा लें और दोनों हाथों की घुटनों पर रखकर अपने सिर को जमीन के तरफ झुका ले. जमीन पर लेटे नहीं. 
  • वज्रपात के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

बिहार में वज्रपात से 98 लोगों की मौत, इन बातों को ध्यान में रखने से बच सकती है जान


23 जिलों में 98 लोगों की हुई मौत

गोपालगंज में वज्रपात  से 13, मधुबनी में 8, भागलपुर में 9,पूर्णिया में 9. बांका में 5, मोतिहारी में 5, दरभंगा में 5,खगड़िया और जमुई में 3-3,मोतिहारी में 2 लोगों की मौत हो गई है. नरकटियागंज में 2 लोगों की मौत हुई है. किशनगंज में सगे भाईयों में वज्रपात गिर गया है.सुपौल में 2, किशनगंज में  1, सीतामढ़ी में 1, शिवहर में 1 शख्स समेत 98 लोगों की मौत वज्रपात से हुई है. मृतकों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का निर्देश सीएम नीतीश कुमार ने दिया है. इसके साथ सीएम नीतीश, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने मौत पर शोक जताया है.