ब्रेकिंग
खान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेज

बिहार में वज्रपात का कहर जारी, अब तक 44 लोगों की मौत

PATNA: बिहार में कोरोना संकट के बीच आज वज्रपात ने कहर बरपाया है. बिहार में अब तक वज्रपात से 44 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वाले में कही पर कई एक ही परिवार के लोग तो कही पर मासूम

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: बिहार में कोरोना संकट के बीच आज वज्रपात ने कहर बरपाया है. बिहार में अब तक वज्रपात से 44 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वाले में कही पर कई एक ही परिवार के लोग तो कही पर मासूम बच्चे पर कहर बरपा है. 

सबसे अधिक मौत गोपालगंज में 14

गोपालगंज में वज्रपात 14 लोगों की मौत अब तक जिले में हो चुकी हैं. 4 लोग गंभीर रुप से झुलसे हुए हैं.  जिनका इलाज सदर हॉस्पिटल में चल रहा है. 

सीवान में  5 लोगों की मौत

सीवान में भी बारिश हो रही है. इस दौरान वज्रपात हुआ है. जिससे 5 लोगों की मौत हो चुकी है. राशिद्चक,सुरवलिया और कुतुब छपरा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि सभी अपने काम से बाहर निकले थे. इस दौरान ही वज्रपात हुआ लोगों की मौत.

मधुबनी में 7 लोगों की मौत

मधुबनी  में दंपत्ति समेत 7 लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में तीन एक ही परिवार के रहने वाले थे. बाकी मरने वाले मरने वालों में सभी खेत में काम करने वाले किसान थे जो जल्द से जल्द धान की रोपनी करना चाहते थे. सबसे अधिक फुलपरास थाना क्षेत्र में मौत हुई जहाबेलहीगांव में  55 साल के शख्स और उसकी पत्नी की मौत हो गई. वही दूसरी ओर इसी थाना क्षेत्र के सुगिपट्टी मेंएक और पति पत्नी एवं पिता का भी मौत बज्रपात से हो गई. तीसरी घटना मधेपुरथाना क्षेत्र के भखरैन गांव कीहै जहां 54 साल किसान का मौत हो गया है. 7 वां  मौत बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बिरौली गांवकी है जहाँ 18 साल के युवक की मौत हो चुकी है.

भागलपुर समेत इन जिलों में हुई मौत

भागलपुर में 5, बांका में 4, मोतिहारी में 2 लोगों की मौत हो गई है. नरकटियागंज में 2 लोगों की मौत हुई है. किशनगंज में सगे भाईयों में वज्रपात गिर गया है. जिसमें 1 की मौत हो गई है. सीतामढ़ी में 1, दरभंगा में 1, शिवहर में 1 शख्स की मौत वज्रपात से अबतक हुई है.