ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार में आज फिर बरपा वज्रपात का कहर, अब तक 21 लोगों की हुई मौत

PATNA: बिहार में एक बार फिर कोरोना संकट के बीच एक बार फिर वज्रपात का कहर बरपा है. आज बिहार के कई जिलों में वज्रपात से 21 लोगों की मौत हुई है. इन जिलों में

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार में एक बार फिर कोरोना संकट के बीच एक बार फिर वज्रपात का कहर बरपा है. आज बिहार के कई जिलों में वज्रपात से 21 लोगों की मौत हुई है. 

इन जिलों में हुई मौत

बिहार के समस्तीपुर में 8 लोगों की मौत हुई है. पूर्वी चंपारण में 4, पटना के दुल्हिनबाजार में 5, शिवहर में 2 और कटिहार में 2 लोगों की अब तक वज्रपात से मौत हुई है.  हादसे के दौरान बताया जा रहा है कि लोग अपने काम से बाहर निकले हुए थे. इस दौरान ही वज्रपात का कहर बरपा है.  वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी.

100 से अधिक लोगों की हुई थी मौत

25 जून को बिहार के 23 जिलों में 100 लोगों की मौत हुई थी इसमें गोपालगंज में वज्रपात  से 13, मधुबनी में 8, भागलपुर में 9,पूर्णिया में 9. बांका में 5, मोतिहारी में 5, दरभंगा में 5,खगड़िया और जमुई में 3-3,मोतिहारी में 2 लोगों की मौत हो गई थी. नरकटियागंज में 2 लोगों की मौत हुई थी. किशनगंज में सगे भाईयों में वज्रपात गिर गया जिससे मौत हो गई. सुपौल में 2, किशनगंज में  1, सीतामढ़ी में 1, शिवहर में 1 शख्स समेत 98 लोगों की मौत वज्रपात से हुई थी. मृतकों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का निर्देश सीएम नीतीश कुमार ने दिया था. इसके साथ सीएम नीतीश, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने मौत पर शोक जताया था.