ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार में आसमान से फिर बरसी आफत, वज्रपात से 18 लोगों की मौत

PATNA : बिहार में रविवार को एक बार फिर से प्रकृति का कहर टूटा है. बिहार में आसमान से फिर आफत की बारिश हुई है. रविवार को राज्य के 9 अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने स

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में रविवार को एक बार फिर से  प्रकृति का कहर टूटा है. बिहार में आसमान से फिर आफत की बारिश हुई है. रविवार को राज्य के 9 अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई. 

सबसे ज्यादा गया जिले में 5 लोगों की वज्रपात की चपेट में आने से जान चली गई. तो वहीं पूर्णिया में 4 लोगों की मौत वज्रपता से हो गई.  बेगूसराय और जमुई में 2-2, पटना, सहरसा, पूर्वी चंपारण, मधेपुरा और दरभंगा में एक-एक व्यक्ति की जान वज्रपात की चपेट में आने से चली गई. 

बता दें कि बिहार में इस मानसून सीजन में बिजली गिरने से 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. 25 जून को बिहार में बिजली गिरने से 107 लोगों की मौत हो गई थी . वहीं मौसम विभाग ने पहले ही बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी कर दी थी. आपदा प्रबंधन विभाग में वज्रपात की आशंका वाले इलाकों में लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा था. सोमवार को भी राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.