ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

अब बिहार के 15 रूटों पर चलेगी तेजस और वंदे भारत ट्रेनें, तैयारी में जुटा रेलवे

PATNA : यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही बिहार के 15 रूटों पर तेजस, वंदे भारत जैसी लक्जरी ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा. राज्य के कई प्रमुख स्टेशनों से आधुनिक सुविधाओं

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

PATNA : यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही  बिहार के 15 रूटों पर तेजस, वंदे भारत जैसी लक्जरी ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा. राज्य के कई प्रमुख स्टेशनों से आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेनें चलाने के लिए बड़ी निजी कंपनियां दिलचस्पी ले रही है. 

नीति आयोग की तरफ से रेलवे को बिहार से गुजरने वाले 15 रूटों पर नई ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव दिया गया है.  इनमें से कुछ रूटों पर हाई स्पीड ट्रेनें भी चलाने पर मंथन चल रहा है. इस प्रस्ताव पर शीघ्र ही हरी झंडी मिलने की उम्मीद है. 

इसके बाद रेलवे की ओर से टेंडर निकाला जाएगा. बिहार से होकर गुजरने वाले 15 रूटों पर ट्रेनों के परिचालन का प्रस्ताव है. पूर्व- मध्य रेल क्षेत्र के अलग-अलग स्टेशनों से एक दर्जन निजी ट्रेनों के चलाने का प्रस्ताव दिया गया है. सब सही रहता है तो जल्द ही बिहार में भी लक्जरी ट्रेनें दौड़ेंगी.