ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बिहार में उद्योगों के लिए बिजली की नई दरें तय, अब नए कनेक्शन के लिए देने होंगे इतने रुपए

PATNA: बिहार में उद्योगों के लिए अब नया कनेक्शन लेने पर नए दर से पैसे देने पड़ेंगे। बिजली कंपनी ने छोटे-छोटे उद्योगों के लिए बिजली की नई दरें तय कर दी हैं। अब नए दर से ही कारोबारिय

बिहार में उद्योगों के लिए बिजली की नई दरें तय, अब नए कनेक्शन के लिए देने होंगे इतने रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में उद्योगों के लिए अब नया कनेक्शन लेने पर नए दर से पैसे देने पड़ेंगे। बिजली कंपनी ने छोटे-छोटे उद्योगों के लिए बिजली की नई दरें तय कर दी हैं। अब नए दर से ही कारोबारियों को बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा। बिहार विद्युत विनियामक आयोग के फैसले के बाद बिहार में नई दरें लागू हो जाएंगी। बिजली कंपनी द्वारा अगले दो साल के लिए नई दरों को लागू किया जाएगा।


बिजली की नई दरें बहुमंजिला इमारतों, अपार्टमेंट और व्यवसायिक भवनों पर लागू नहीं होंगी। तीन किलोवाट तक के कनेक्शन के लिए कारोबारियों को अब 2700 रुपए देने होंगे, इसे घरेलू श्रेणी में रखा गया है। वहीं सिंगल फेज में ही चार किलोवाट तक का बिजली कनेक्शन लेने पर 4500 रुपए लगेंगे।


वहीं नई दरों के मुताबिक, अगर आप 7 किलोवाट तक का कनेक्शन लेते हैं तो आपको पांच सौ रुपए प्रति किलोवाट की दर से पैसे देने पड़ेंगे। जबकि एलटी 3 फेज में पांच से 19 किलोवाट पर 9150 रुपए प्रति किलोवाट, एलटी 3 फेज में 20 से 44 किलोवाट पर 9700 रुपए प्रति किलोवाट पे करना होगा। वहीं थ्री फेज में 45 से 150 किलोवाट तक का कनेक्शन अगर आप लेते हैं तो आपको 7 हजार रुपए प्रति किलोवाट देना होगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें