ब्रेकिंग
बिहार-यूपी बॉर्डर फिर सील, रात 8 से सुबह 8 बजे तक आवागमन पर रोक; 12 घंटे की पाबंदी से बढ़ी परेशानीमां वैष्णो देवी मंदिर में बड़ा बदलाव, अब मशीनें गिनेंगी माता का चढ़ावा, 15 दिन में बंद होगी मैनुअल काउंटिंगसोरेन सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के आदेश पर लगाई रोकडबल मर्डर और सुसाइड से सनसनी: यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन का जीजा ने किया मर्डर, खुद को गोली मारने से पहले अपनी बहन की भी हत्याधरती के भगवान की करतूत: मरीज के दाहिने पैर में था फ्रैक्चर, डॉक्टर ने बाएं पैर पर चला दी कैंची, अब देना होगा 8 लाख रूपये का हर्जानाबिहार-यूपी बॉर्डर फिर सील, रात 8 से सुबह 8 बजे तक आवागमन पर रोक; 12 घंटे की पाबंदी से बढ़ी परेशानीमां वैष्णो देवी मंदिर में बड़ा बदलाव, अब मशीनें गिनेंगी माता का चढ़ावा, 15 दिन में बंद होगी मैनुअल काउंटिंगसोरेन सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के आदेश पर लगाई रोकडबल मर्डर और सुसाइड से सनसनी: यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन का जीजा ने किया मर्डर, खुद को गोली मारने से पहले अपनी बहन की भी हत्याधरती के भगवान की करतूत: मरीज के दाहिने पैर में था फ्रैक्चर, डॉक्टर ने बाएं पैर पर चला दी कैंची, अब देना होगा 8 लाख रूपये का हर्जाना

बिहार : टीका लगने से 3 महीने के बच्चे की मौत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप

PATNA : इस वक्त खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां टीका लगने से एक 3 माह के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है. परिवार वालों का आरोप है कि टिका लगने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उसे हॉस्

बिहार : टीका लगने से 3 महीने के बच्चे की मौत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : इस वक्त खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां टीका लगने से एक 3 माह के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है. परिवार वालों का आरोप है कि टिका लगने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया. लेकिन हॉस्पिटल में बच्चे की मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया.


घटना दानापुर के बालीपांकड़ गांव की है. जहां आंगनबाड़ी में एक बच्चे को टीका लगने के बाद तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान मौत हो गई. अनुमंडल अस्पताल की उपाध्यक्ष डॉ. आभा कुमारी ने बताया कि बालीपांकड़ गांव के आंगनबाड़ी में रूटीन वैक्सीनेशन कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान सन्नी कुमार के तीन महीने के बच्चे को टीका लगाया गया. परिजनों का आरोप है कि टीका लगाते ही बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी. परिजन आननफानन में नवजात को अनुमंडल अस्पताल ले गए. डॉक्टरों ने जहां उसे मृत घोषित कर दिया.


उसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. हॉस्पिटल के स्टाफ के समझाने बाद परिजन शांत हुए. परिजनों का कहना है कि बच्चे को एक साथ तीन इंजेक्शन लगा दी गई थी. जिसके कारण बच्चे ने दम तोड़ दिया. दूसरी तरफ आशा कार्यकर्ता का कहना है कि इंजेक्शन देने के समय बच्चा ठीक था. उसकी मौत किस कारण से हुई, उसे नहीं मालूम है. अनुमंडल हॉस्पिटल अध्यक्ष के अनुसार मामले की जांच करने के लिए टीमें गठित कर दी गई है.