ब्रेकिंग
50 मिनट में पटना से बनारस, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का पटना और सिलीगुड़ी तक विस्तार की चर्चा, बिहार के इन शहरों में बन सकते हैं स्टेशन✦धर्म बदला तो आरक्षण का क्या होगा? हिंदू से मुस्लिम बने लोगों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला✦अपनी ही सरकार पर बरसे JDU नेता: राघोपुर नाव हादसे पर पूछा- आदेश के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं? तेजस्वी और चिराग को भी घेरा✦Bihar News : ‘पढ़े-लिखे लोगों का चुनाव है…’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले विजय सिन्हा- जनता मालिक है उनको ही करना सब तय ....✦सरकारी अस्पताल में मरने के बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस, ठेले पर शव बांधकर ले गए परिजन; VIDEO वायरल✦50 मिनट में पटना से बनारस, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का पटना और सिलीगुड़ी तक विस्तार की चर्चा, बिहार के इन शहरों में बन सकते हैं स्टेशन✦धर्म बदला तो आरक्षण का क्या होगा? हिंदू से मुस्लिम बने लोगों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला✦अपनी ही सरकार पर बरसे JDU नेता: राघोपुर नाव हादसे पर पूछा- आदेश के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं? तेजस्वी और चिराग को भी घेरा✦Bihar News : ‘पढ़े-लिखे लोगों का चुनाव है…’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले विजय सिन्हा- जनता मालिक है उनको ही करना सब तय ....✦सरकारी अस्पताल में मरने के बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस, ठेले पर शव बांधकर ले गए परिजन; VIDEO वायरल

बिहार में थमा बारिश का शोर,एक सप्ताह तक नहीं होगा बरसात; फिर चढ़ेगा पारा

PATNA : राजधानी पटना सहित पुरे बिहार में एक बार फिर से बारिश की गतिविधियां थम गई है। अब राज्य में अगले महीने 1 सितंबर तक कोई भी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य

बिहार में थमा बारिश का शोर,एक सप्ताह तक नहीं होगा बरसात; फिर चढ़ेगा पारा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना सहित पुरे बिहार में एक बार फिर से बारिश की गतिविधियां थम गई है। अब राज्य में अगले महीने 1 सितंबर तक कोई भी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में वातावरण के अनुकूल कोई भी बारिश की संभावना बनती हुई नजर नहीं आ रही है। इस वजह से राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम निष्क्रिय बना रहेगा।

दरअसल, राजधानी पटना में शनिवार को तीन-चार दिनों के बाद धूप खिली। जिस कारण लोगों को थोड़ी राहत तो जरूर हुई। लेकिन अचानक अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो गयी। अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 


वहीं, मौसम विभाग के अनुसार सीवान, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, अररिया में अति भारी और पूर्णिया, सीतामढ़ी, शिवहर, सारण, समस्तीपुर, मधुबनी, वैशाली, दरभंगा में भारी बारिश हुई। वहीं हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा उत्तर एवं दक्षिण पूर्व भागों के अधिकतर और दक्षिण-मध्य भाग के अनेक जिलों में हुई।


उधर, बारिश थमते ही अधिकतम तापमान में शनिवार से वृद्धि होना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की और वृद्धि होने की संभावना है। वहीं शनिवार को प्रदेश के 12 जिलों में बारिश हुई। शनिवार को पटना सहित प्रदेश के 24 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि और 6 में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 34.9 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर रहा।