ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

बिहार: तेज रफ्तार ट्रक ने चार लोगों को रौंदा, हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

NAWADA: इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। इस घटना के बाद मृतक

बिहार: तेज रफ्तार ट्रक ने चार लोगों को रौंदा, हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकौना गांव के पास की है।


मृतकों की पहचान कालीपुर गांव निवासी सतीश कुमार, अमित और गुड्डू सिंह के रूप में हुई है जबकि जख्मी महिला मृतक सतीश की पत्नी मनीषा देवी है। बताया जा रहा है कि गांव में छठी पूजन का कार्यक्रम था और सभी लोग ऑटो पर सवार होकर छठी कार्यक्रम में जा रहे थे, तभी अकौना गांव के पास अज्ञात ट्रक और ऑटो की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में ऑटो सवार घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सभी को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।


परिजन सभी घायलों को लेकर पटना पहुंचे और उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला जीवन और मौत से जूझ रही है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता