ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार में तेज रफ्तार का कहर, भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन की दर्दनाक मौत

BETTIAH : बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना लौरिया-बेतिया मुख्य मार्ग पर परसा मठिया चौके के पास की है। यहां तेज रफ्तार स

बिहार में तेज रफ्तार का कहर, भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH : बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना लौरिया-बेतिया मुख्य मार्ग पर परसा मठिया चौके के पास की है। यहां तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियों ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार बाप-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर स्कॉर्पियो छोड़कर मौके से फरार हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को लोगों को अस्पताल लेकर गई लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के मठिया निवासी शिव मुखिया, दशरथ मुखिया और मझौलिया थाना क्षेत्र के बेलखाबड़ा निवासी नूतन मुखिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह दशरथ मुखिया के बेटे शिव मुखिया काफी दिनों से बीमार था। बीमार शिव मुखिया का मामा नूतन मुखिया दोनों को बाइक से लेकर मोतिहारी अस्पताल जा रहा था इसी दौरान यह हादसा हो गया।


इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें