ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक, हादसे में एक की मौत; दो लोगों की हालत नाजुक

MUZAFFARPUR: बिहार में तेज रफ्तार गाड़ियों की चपेट में आकर हर दिन लोग असमय ही मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे स्

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक, हादसे में एक की मौत; दो लोगों की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में तेज रफ्तार गाड़ियों की चपेट में आकर हर दिन लोग असमय ही मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसा। इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


दरअसल, सरैया थाना क्षेत्र के बखरा चौक के पास छपरा-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक अचानक दुकान में जा घुसा। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रक की चपेट में आने से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। सरिया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि देर रात एक ट्रक सड़क किनारे दुकान में जा घुसा है, इस घटना में एक की मौत हुई है वहीं दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। सरैया थाने की पुलिस की टीम कार्रवाई में जुटी है।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता