ब्रेकिंग
Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?

बिहार में शुरू होने जा रहा है छठे चरण का शिक्षक नियोजन, जान लीजिए पूरा डिटेल

PATNA : बिहार में शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया एकबार फिर से शुरू होने जा रही है। प्रदेश के माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों में खाली पड़े 32 हजार 916 पदों पर छठे चरण की नियोजन

बिहार में शुरू होने जा रहा है छठे चरण का शिक्षक नियोजन, जान लीजिए पूरा डिटेल
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया एकबार फिर से शुरू होने जा रही है। प्रदेश के माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों में खाली पड़े 32 हजार 916 पदों पर छठे चरण की नियोजन के जरिए जल्द ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। नीतीश सरकार ने गुरुवार को कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए इस नियोजन प्रक्रिया से वंचित रहने वाले और शिक्षक अभ्यर्थियों को मौका देने का फैसला किया है। 


शिक्षा विभाग के विशेष सचिव माध्यमिक मनोज कुमार की तरफ जारी आदेश के मुताबिक एसटीईटी-2011 उत्तीर्ण वैसे सभी अप्रशिक्षित अभ्यर्थी जिन्होंने सत्र 2017-19 बीएड की परीक्षा निर्धारित तारीख 26 सितम्बर 2019 तक पास कर ली हो, उन्हें छठे चरण की नियोजन प्रक्रिया में शामिल किया जाता है। साथ ही एसटीईटी 2011 जिनका रिजल्ट 2013 में जारी हुआ और उन्होंने बीएड की परीक्षा 26 सितम्बर 2019 तक पास कर ली हो, उन्हें भी नियोजन प्रक्रिया में शामिल करने का फैसला लिया गया है। 


आपको बता दें कि पटना हाईकोर्ट ने प्रीति प्रिया ओर अन्य की तरफ से दायर याचिका पर 9 फरवरी 2022 को पारित आदेश में तय तारीख तक तक प्रशिक्षितों को छठे चरण की मौजूदा प्रक्रिया में ही शिक्षक बनने का अवसर देने को कहा था। शिक्षा विभाग ने हाईकोर्ट से अपील की थी कि चूंकि नियोजन की प्रक्रिया लगातार चलने वाली है और छठा चरण नियुक्ति पत्र वितरण तक पहुंच गया है, इसलिए इसे चलने दें। लेकिन कोर्ट का आदेश आने पर नियुक्ति शिड्यूल को भी स्थगित कर दिया था। अब कोर्ट के आदेश के पालन में जल्द ही नियोजन का नया शिड्यूल जारी किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक ऐसे सैकड़ों अभ्यर्थी हैं, जिन्हें इस चरण में आवेदन का अवसर मिल गया है। छठे चरण की नियुक्ति की कार्रवाई जुलाई 2019 से चल रही है।