ब्रेकिंग
करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार

बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों को BPSC ने दी बड़ी राहत, रिजल्ट में गड़बड़ी की शिकायत दर्ज करा सकेंगे

PATNA: बिहार में बीपीएससी द्वारा शिक्षक बहाली के लिए ली गई परीक्षा में धांधली के आरोप के बाद बीपीएससी ने शिक्षक अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। शिक्षक अभ्यर्थी गड़बड़ी से जुड़

बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों को BPSC ने दी बड़ी राहत, रिजल्ट में गड़बड़ी की शिकायत दर्ज करा सकेंगे
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार में बीपीएससी द्वारा शिक्षक बहाली के लिए ली गई परीक्षा में धांधली के आरोप के बाद बीपीएससी ने शिक्षक अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। शिक्षक अभ्यर्थी गड़बड़ी से जुड़ी अपनी शिकायत बीपीएससी में दर्ज करा सकते हैं। आयोग की वेबसाइट पर अभ्यर्थी रिजल्ट से जुड़ी गड़बड़ी की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। बीपीएससी ने 29 अक्टूबर से 12 नवंबर तक अभ्यर्थियों को अपनी शिकायत दर्ज कराने का मौका दिया है।


दरअसल, बिहार में शिक्षकों की भर्ती के लिए करीब 1.70 लाख से अधिक बहाली निकाली गई। पिछले दिनों शिक्षक बहाली के लिए परीक्षा ली गई और सभी विषयों के रिजल्ट भी जारी कर दिए गए। फिलहाल नवनियुक्त शिक्षकों की काउंसिलिंग का काम तेजी से चल रहा है लेकिन रिजल्ट जारी होने के साथ ही इसमें फर्जीवाड़े का आरोप भी लगने लगा है। असफल हुए शिक्षक अभ्यर्थी परीक्षा में धांधली का आरोप लगा रहे हैं।


रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पिछले दिनों सैकड़ों अभ्यर्थियों ने पटना में बीपीएससी कार्यालय को घेर लिया था और शिक्षकों की बहाली में हुए फर्जीवाड़े की जांच की मांग कर रहे थे। बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर उतरे थे और बीपीएससी दफ्तर के बाहर हंगामा मचाया था। अभ्यर्थियों की मांग है कि रिजल्ट में हुई गड़बड़ी की जांच करने के बाद फिर से रिजल्ट जारी किया जाए। तब बीपीएससी ने सभी विषयों का कट ऑफ जारी करने की बात कही थी।


शिक्षक अभ्यर्थियों के भारी विरोध के बाद बीपीएससी ने उन्हें राहत दी है और उन्हें अपनी शिकायत दर्ज कराने का मौका दिया है। बीपीएससी ने कहा कि है वह अभ्यर्थियों की शिकायतों को देखेगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट में गड़बड़ी से जुड़ी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 29 अक्टूबर से 12 नवंबर तक अभ्यर्थी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।