ब्रेकिंग
झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय

बड़ी खबर : बिहार में शराबबंदी की समीक्षा होगी, नीतीश कुमार ने किया एलान

PATNA : बिहार में जहरीली शराब से लगातार हो रही मौतों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम नीतीश ने एलान किया है कि बिहार में शराबबंदी की समीक्षा होगी

बड़ी खबर : बिहार में शराबबंदी की समीक्षा होगी, नीतीश कुमार ने किया एलान
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में जहरीली शराब से लगातार हो रही मौतों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम नीतीश ने एलान किया है कि बिहार में शराबबंदी की समीक्षा होगी। नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर सरकार समीक्षा करेगी। हालांकि की समीक्षा के दौरान किन बिंदुओं पर चर्चा होगी नीतीश कुमार ने यह स्पष्ट नहीं किया है। नीतीश कुमार ने इतना जरूर कहा है कि त्योहार के बाद शराबबंदी की समीक्षा की जाएगी।


आपको बता दें कि गोपालगंज और बेतिया में जहरीली शराब कांड के बाद लगातार विपक्ष की मांग कर रहा है कि बिहार में शराबबंदी कानून की समीक्षा की जाए। विपक्ष की तरफ से उठ रही मांगों के पीछे नीतीश कुमार ने यह बड़ी बात कही है। दरअसल नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर विधानसभा पहुंचे थे और यहीं पर उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही। 


सीएम नीतीश ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। आपको बता दें कि शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद बिहार में जहरीली शराब से मौतें हो रही हैं। राज्य में शराब माफिया ने अवैध तरीके से शराब बेचने का नेटवर्क खड़ा कर रखा है। सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद अब तक इस पर नकेल नहीं लग पाई है।