ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

बिहार में सेना के जवान को खुलेआम शराब छलकाना पड़ा भारी, शराब के बोतल सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

DARBHANGA : बिहार में शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. आए दिन शराब के सेवन से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी की खबरे सामने आ रही है. इसी कड़ी में बिहार के दरभ

बिहार में सेना के जवान को खुलेआम शराब छलकाना पड़ा भारी, शराब के बोतल सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DARBHANGA : बिहार में शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. आए दिन शराब के सेवन से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी की खबरे सामने आ रही है. इसी कड़ी में बिहार के दरभंगा जिला स्थित सिमरी थाना की पुलिस ने दरभंगा मुजफ्फरपुर फोरलेन पथ पर गुप्त सूचना के आधार पर एक आर्मी जवान के कार की डिक्की से 19 बोतल विदेशी शराब जब्त किया है. साथ ही मौके से आर्मी जवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लिया गया है. पुलिस के गिरफ्त में आए आर्मी के जवान की पहचान महाराष्ट्र बर्धा जिला पुलगांव थाना ग्राम के नगझड़ी निवासी दीपचंद्र गडलिंगे के पुत्र पंकज दीपचंद्र गडलिंगे के रूप में हुई है. फिलहाल सेना के जवान सिलीगुड़ी में कार्यरत है. 


बताया जा रहा है कि पंकज दीपचंद्र गडलिंगे ने सिलीगुड़ी डिफेंस कैंटीन से 19 बोतल विदेशी शराब की बोतल लेकर जा रहे थे. उसी क्रम में अपना ढाबा में खाना खाने के लिए रुके और अपनी कार की डिक्की से शराब की बोतल निकाली. लाइन होटल पर खुलेआम पीने लगे. जिसपे वहां पर मौजूद लोगों को अच्छा नही लगा और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर सेना के जवान सहित शराब को जब्त कर लिया.


वही सिमरी थाना अध्यक्ष हरि किशोर यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आलोक में एनएच 57 पर खड़ी कार की तलाशी लेने पर डिक्की में छिपाकर रखी गई शराब की 19  बोतल ( 14 लीटर 250ml ) बरामद हुई है. वहीं पूछताछ के क्रम में सेना के जवान ने बताया कि अवकाश लेकर अपने घर जा रहे है. यह शराब उन्होंने सेना कैंटीन से लिया है. इस संबंध में खरीदने तथा लाने ले जाने के संबंध में इनसे कागजात की मांग करने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया. पुलिस ने बताया कि सभी विदेशी शराब एवं गाड़ी को विधिवत सूची बनाकर जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता