ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

बिहार में शबे बरात के दिन बंद रहेंगे कब्रिस्तान, लॉकडाउन के कारण घर में ही करनी होगी इबादत

PATNA : कोरोना वायरस के चलते शिया समुदाय से जुड़े बिहार राज्य शिया वक़्फ़ बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है. सभी जिला औकाफ कमिटी के सचिव को लिखे गए पत्र में यह कहा गया है कि शबे बरात

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस के चलते शिया समुदाय से जुड़े बिहार राज्य शिया वक़्फ़ बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है. सभी जिला औकाफ कमिटी के सचिव को लिखे गए पत्र में यह कहा गया है कि शबे बरात के दिन सभी कब्रिस्तान को बंद रखना है. यानी कि लॉक डाउन के कारण इस साल घर पर ही लोगों को फातेहा पढ़कर इबादत करना होगा.


बिहार राज्य शिया वक़्फ़ बोर्ड की ओर से जारी पत्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लॉक डाउन के कारण मस्जिदों में पंचगामा और जुमा की नमाज सामूहिक रूप से नहीं अदा की जा रही है. कोरोना वायरस से बचे रहने के लिए यह आवश्यक है कि लोग समूह में अपने घरों से बाहर नहीं निकले. इसलिए शबे बरात के दिन अपने घर में ही इबादत और दुआ करने की अपील की जा रही है. 


लॉक डाउन से संबंधित जारी निर्देशों को लेकर यह बड़ा फैसला लिया गया है. कब्रिस्तान आम नागरिकों के लिए शबे बरात के दिन बंद रहेंगे. मुस्लिम धार्मावलम्बियों को घर में ही रहकर नमाज पढ़ने की गिजरिश की गई है. लोगों के हित के लिए घर में रहकर अल्लाह की इबादत करें.


बिहार में शबे बरात के दिन बंद रहेंगे कब्रिस्तान, लॉकडाउन के कारण घर में ही करनी होगी इबादत

टैग्स