ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

होली से पहले सरकार ने वकीलों को दिया बड़ा तोहफा, फीस में हुई बढ़ोतरी, अपर महाधिवक्ता को मिलेंगे 1.75 लाख रुपए

PATNA : बिहार सरकार ने सरकारी वकीलों की फीस में बढ़ोतरी कर दी है. बता दे इस मामले में विधि विभाग ने पत्र जारी कर दिया है. पत्र में विधि विभाग की तरफ से बताया गया है कि पटना हाईकोर्ट

होली से पहले सरकार ने वकीलों को दिया बड़ा तोहफा, फीस में हुई बढ़ोतरी, अपर महाधिवक्ता को मिलेंगे 1.75 लाख रुपए
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार ने सरकारी वकीलों की फीस में बढ़ोतरी कर दी है. बता दे इस मामले में विधि विभाग ने पत्र जारी कर दिया है. पत्र में विधि विभाग की तरफ से बताया गया है कि पटना हाईकोर्ट और अन्य व्यवहार न्यायालय में सरकार की ओर से विधि पदाधिकारियों एवं अन्य वकीलों, सहायक वकीलों और निजी लिपिकों के शुल्क में बढ़ोतरी की गई है.


बता दे हाइकोर्ट में नियुक्त अपर महाधिवक्ता को अब पौने दो लाख रुपया महीना दिया जायेगा. राजकीय वकील को 1.40 लाख, सरकारी वकील और स्थायी सलाहकार को 1.20 लाख, अपर लोक अभियोजक और SC-ST केस के वकील को 70 हजार रुपये और सहायक लोक अभियोजक को 60 हजार रुपये महीना दिये जायेंगे. 


विधि विभाग की ओर से इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी. पटना हाइकोर्ट ने भी सरकार को हाई कोर्ट से लेकर जिला कोर्ट के सरकारी वकीलों के फीस बढ़ाने को लेकर निर्देश दिए थे. अब मुख्य सचिव के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया गया.

टैग्स