ब्रेकिंग
Bihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाटसहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?Bihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाटसहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?

बिहार : संविदाकर्मियों के लिए अच्छी खबर, नीतीश सरकार ने लिया यह फैसला

PATNA : बिहार में संविदा पर काम कर रहे कर्मियों के लिए एक अच्छी खबर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य में काम कर रहे संविदा स्वास्थ्यकर्मियों और उनके परिवार के लोगों को 5 ल

बिहार : संविदाकर्मियों के लिए अच्छी खबर, नीतीश सरकार ने लिया यह फैसला
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में संविदा पर काम कर रहे कर्मियों के लिए एक अच्छी खबर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य में काम कर रहे संविदा स्वास्थ्यकर्मियों और उनके परिवार के लोगों को 5 लाख रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस करवाया जाएगा। इतना ही नहीं उन्हें एक्सीडेंटल इंश्योरेंस का लाभ भी मिलेगा। इन दोनों  सुविधाओं के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति की तरफ से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 


राज्य स्वास्थ्य समिति संविदाकर्मियों के लिए इंश्योरेंस कंपनी का चयन करेगा। राज्यभर में 25 हजार स्वास्थ्य संविदाकर्मी हैं। पहले चरण में 13 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य संविदा कर्मियों को कैशलेस और रिइंबर्समेंट दोनों मोड में इंश्योरेंस का फायदा मिल पायेगा।  


5 लाख रुपए प्रति परिवार हर साल के हिसाब से ग्रुप इंश्योरेंस में संविदाकर्मियों को जोड़ा जाएगा। संविदाकर्मियों की यह मांग थी कि वर्ष 2020-21 में पैसा उपलब्ध रहने के बावजूद ग्रुप इंश्योरेंस का लाभ नहीं दिया गया। संविदाकर्मियों इसके लिए मांग भी कर रहे थे। अब विभाग  ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य स्वास्थ्य समिति के मुताबिक एक संविदाकर्मी के परिवार में एंप्लायी, पत्नी और दो बच्चे शामिल होंगे। संविदा स्वास्थ्यकर्मियों को 10 लाख रुपए का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस भी दिया जाएगा।

टैग्स