ब्रेकिंग
बिहार में पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, ऐसा नहीं किया तो बंद हो सकती है पेंशन✦बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦बिहार में पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, ऐसा नहीं किया तो बंद हो सकती है पेंशन✦बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....

बिहार में सड़क हादसे में मौत के बाद भारी बवाल : गुस्साए लोगों ने हाईवा को लगाई आग : भीड़ ने पुलिस और मीडियाकर्मियों पर बोला हमला

JAMUI : इस वक्त की बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां सड़क हादसे में एक शख्स की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने भारी बवाल कर दिया है। आक्रोशित लोगों ने उस हाईवा को भी आग के हवाले कर दिया

बिहार में सड़क हादसे में मौत के बाद भारी बवाल : गुस्साए लोगों ने हाईवा को लगाई आग : भीड़ ने पुलिस और मीडियाकर्मियों पर बोला हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI : इस वक्त की बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां सड़क हादसे में एक शख्स की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने भारी बवाल कर दिया है। आक्रोशित लोगों ने उस हाईवा को भी आग के हवाले कर दिया जिसके ठोकर से शख्स की मौत हुई है। भीड़ ने सड़क पर उतर कर जमकर उपद्रव मचाया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और मीडियाकर्मियों को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा है। भीड़ ने पुलिस टीम और मीडियाकर्मियों पर भी हमला बोल दिया है। 


दरअसल, जमुई के झाझा थानाक्षेत्र के सती घाट गैस गोदाम के पास एक तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए झाझा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवा में आग लगा दी और जमकर हंगामा मचाया।


उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद झाझा पुलिस मौके पर पहुंची, तभी गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। मृतक की पहचान बलियाडीह पंचायत के टहवा गांव निवासी नियाज अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक नियाज अंसारी झाझा थाने का निजी वाहन चालक था। वहीं कवरेज करने के दौरान आक्रोशित भीड़ में मीडियाकर्मियों के साथ भी हाथापाई भी की है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता