ब्रेकिंग
‘यहां हथियार नहीं छुड़ाया जाता है, मार दिया जाता है’, भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे खेसारीलाल यादवभरत तिवारी के परिजनों ने प्रशांत किशोर से की मुलाकात, 24 जून की पंचायत में शामिल होने की अपील बिहार में जर्जर भवनों पर सख्ती: बिल्डिंग बायलॉज 2026 का ड्राफ्ट जारी, खतरनाक इमारतों पर बुलडोजर एक्शन का रास्ता साफबिहार में खुलेंगे 17 नए मेडिकल कॉलेज, 16 पुराने अस्पताल भी PPP मॉडल के तहत होंगे विकसित; सरकार ने मांगे प्रस्तावभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह निर्देश‘यहां हथियार नहीं छुड़ाया जाता है, मार दिया जाता है’, भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे खेसारीलाल यादवभरत तिवारी के परिजनों ने प्रशांत किशोर से की मुलाकात, 24 जून की पंचायत में शामिल होने की अपील बिहार में जर्जर भवनों पर सख्ती: बिल्डिंग बायलॉज 2026 का ड्राफ्ट जारी, खतरनाक इमारतों पर बुलडोजर एक्शन का रास्ता साफबिहार में खुलेंगे 17 नए मेडिकल कॉलेज, 16 पुराने अस्पताल भी PPP मॉडल के तहत होंगे विकसित; सरकार ने मांगे प्रस्तावभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह निर्देश

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: भीषण सड़क हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत, एक ही बाइक पर सवार थे तीन लड़के

SAHARSA: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई जबक

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: भीषण सड़क हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत, एक ही बाइक पर सवार थे तीन लड़के
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। घटना सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिमरी मस्जिद के पास की है।


मृतकों की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बरहेकुरवा, वार्ड नं 8 निवासी 28 वर्षीय पारस कुमार और 26 वर्षीय पवन कुमार रूप में हुई है। मृतक युवक आपस में चचेरे भाई थे। परिजनों ने बताया कि तीनों युवक बाइक से अपने बुआ के घर गए थे, देर रात वहां से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना के बाबत सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष मो. सुजाउद्दीन ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हुई है, जबकि एक जख्मी है। जिसका इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है। दोनों मृतक युवकों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन के चालक को तलाश किया जा रहा है। उधर, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता