ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारी

बिहार: भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के बाद भारी हंगामा : लोगों ने NH को किया जाम

SUPAUL : सुपौल के त्रिवेणीगंज में देर रात ट्रक और ऑटो की टक्कर में चार लोगों की मौत के बाद लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर NH को जाम कर दिया और शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा

बिहार: भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के बाद भारी हंगामा : लोगों ने NH को किया जाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL : सुपौल के त्रिवेणीगंज में देर रात ट्रक और ऑटो की टक्कर में चार लोगों की मौत के बाद लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर NH को जाम कर दिया और शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा मचाया। सड़क जाम के कारण NH पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।


दरअसल, मंगलवार की देर रात त्रिवेणीगंज मुख्य बाजार के खादी भंडार के पास एनएच- 327 ई पर ट्रक और ऑटो में सीधी टक्कर हो गई थी। हादसे में चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए थे। घायलों का इलाज मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। 


बताया जा रहा है कि मृतक देर रात जदिया के तमकुलहा से शिव चर्चा करके घर लौट रहे थे। सड़क जाम कर रहे मृतकों के परिजन और ग्रामीण सरकार से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। त्रिवेणीगंज एसडीएम शंभूनाथ ने बताया कि मुआवजे का जो भी प्रावधान है, उसके तहत पीड़ित परिवारों को मुआवजे का भुगतान अविलंब कराने की कोशिश की जाएगी।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता