ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

बिहार में रेल हादसा : बेपटरी हुई मालगाड़ी, कई बोगियां पलटी, मची अफरा-तफरी

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर नालंदा से सामने आ रही है. मालगाड़ी की 16 बोगियां पटरी से उतर गईं. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. रेलवे प्रशासन तुरंत घटनास्थल

बिहार में रेल हादसा : बेपटरी हुई मालगाड़ी, कई बोगियां पलटी, मची अफरा-तफरी
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर नालंदा से सामने आ रही है. मालगाड़ी की 16 बोगियां पटरी से उतर गईं. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. रेलवे प्रशासन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है. फिलहाल बोगियों के बेपटरी होने से ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है. 


घटना राजगीर तिलैया रेलखंड के राजगीर थाना के नेकपुर गांव के पास घटी जहां एक कोयला लदी मालगाड़ी पटरी से उतर गयी. बताया जाता है कि कोडरमा से कोयला लादकर मालगाड़ी एनटीपीसी बाढ़ ले जा रही थी. इसी बीच राजगीर के नेकपुर हॉल्ट के पास मालगाड़ी पलट गई. इस मालगाड़ी में कुल 58 बोगियां थीं जिनमें 16 बोगियां पटरी से उतर गईं.


हालांकि राहत की बात या रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हो सका. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन के द्वारा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं और रेलवे परिचालन शुरू हो सके इसके लिए कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है. मालगाड़ी के पटरी के उतरने की सूचना मिलने के बाद दानापुर से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन राजगीर के लिए रवाना हो चुकी है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vyom Dipansh

FirstBihar संवाददाता