ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

बिहार में रफ़्तार पकड़ने लगा चमकी, AES से पांचवीं मौत

MUZAFFARPUR : कोरोना महामारी के महासंकट के बीच बिहार में अब चमकी बुखार का कहर भी देखने को मिल रहा है। SKMCH के PICU वार्ड में तीन घंटे के अंदर दो बच्चियों की मौत हो गयी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MUZAFFARPUR : कोरोना महामारी के महासंकट के बीच बिहार में अब  चमकी बुखार का कहर भी देखने को मिल रहा है। SKMCH के PICU वार्ड में तीन घंटे के अंदर दो बच्चियों की मौत हो गयी । बच्ची की मौत के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है।


एसकेएमसीएच के पीआईसीयू वार्ड में एईएस से पीड़ित औराई के कल्याणपुर गांव के नंदू राय की आठ वर्षीय बेटी चांदनी कुमारी की मौत बुधवार की देर रात 12:40 बजे हो गई। उसे 11 मई की सुबह चमकी-बुखार होने पर भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने उसमें एईएस की पुष्टि की थी। वहीं, सकरा के संजय मांझी की 12 वर्षीय बेटी रवीना कुमारी की भी मौत हो गई। उसे चमकी-बुखार के लक्षण के बाद 10 मई को भर्ती कराया गया था।


एसकेएमसीएच प्रभारी अधीक्षक डॉ सुनील कुमार शाही ने मौत की पुष्टि की है। इस तरह एईएस से यह पांचवीं मौत है। वहीं, पीआईसीयू वार्ड में गुरुवार को चमकी-बुखार के लक्षण से पीड़ित होने पर पांच बच्चों को भर्ती किया गया। इनमें अहियापुर का अभिमन्यु कुमार, पटियासा की सोनम कुमारी, वैशाली के महुआ का पिंटू कुमार, मोतिहारी के केसरिया का आदर्श कुमार व गायघाट की माही कुमारी शामिल हैं। सभी बच्चों में चमकी बुखार के लक्षण पाए गए। रिपोर्ट आने के बाद बीमारी की पुष्टि की जाएगी।


टैग्स