ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

बिहार में रफ्तार का कहर: अनियंत्रित होकर नाले में गिरी बाइक, हादसे में चार लोग घायल; सभी की हालत नाजुक

KAIMUR: कैमूर के दुर्गावती शहर के महाराणा प्रताप होटल के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर एनएच 2 के खुले नाले में गिर गई। बाइक पर सवार एक युवती समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

बिहार में रफ्तार का कहर: अनियंत्रित होकर नाले में गिरी बाइक, हादसे में चार लोग घायल; सभी की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर के दुर्गावती शहर के महाराणा प्रताप होटल के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर एनएच 2 के खुले नाले में गिर गई। बाइक पर सवार एक युवती समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची NHAI की टीम ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।


एनएचएआई की टीम सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती ले गई, जहां डॉक्टरों ने सभी को  बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। सभी लोग दुर्गावती थाना क्षेत्र के रोहुआ से अपाचे बाइक पर सवार होकर भभुआ थाना क्षेत्र के सीओ गांव जा रहे थे। घायलों में गाजूराम और उनकी बेटी पूजा कुमारी, भभुआ थाना क्षेत्र के सीओ गांव निवासी सियाराम का बेटा अनिल राम और केशव राम का बेटा गणेश कुमार शामिल हैं।


सभी की गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी अपने रिश्तेदारी में दुर्गावती थाना क्षेत्र के रोहुआ गए हुए थे। वहां से बाइक पर चार लोग बैठकर अपने गांव सीओ आ रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर महाराणा प्रताप होटल के पास एनएच 2 के खुले पड़े नाले में गिर गई और उसमें निकला सरिया लोगों के शरीर में कई जगह घुस गया।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें