ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार में पुलिसकर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द, त्योहारों को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पुलिस विभाग से निकलकर सामने आ रही है। बिहार सरकार ने राज्य के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दिया है। दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर सरकार ने यह फ

बिहार में पुलिसकर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द, त्योहारों को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पुलिस विभाग से निकलकर सामने आ रही है। बिहार सरकार ने राज्य के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दिया है। दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर सरकार ने यह फैसला लिया है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।


दरअसल, दिवाली और छठ महापर्व में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। कल यानी 11 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक अब कोई भी पुलिसकर्मी छुट्टी नहीं ले सकेंगे। विधि व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय ने यह फैसला लिया है।


बता दें कि त्योहारों में विधि व्यवस्था बनी रहे और त्योहार को कैसे सुरक्षित तरीके से मनाया जाए उसकी पूरी व्यवस्था पुलिस विभाग ने की है। आगामी 15 दिनों के लिए पूरे राज्य में बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है जबकि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। करीब 13 हजार पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावे होम गार्ड और अश्वारोही बल को भी तैनात किया गया है।गृह मंत्रालय के द्वारा भी सात कंपनी की तैनाती की गई है, जिसे राज्य सरकार विभिन्न जगहों पर तैनात किया गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें