ब्रेकिंग
पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, बरात से लौट रहे दो युवकों की मौत; परिजनों में मातमनरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: हथियारों की फॉरेंसिक जांच जारी, मोबाइल फोन से खुलेगा राज; पुलिस ने आम लोगों से मांगे वीडियोपटना में दर्दनाक सड़क हादसा, बरात से लौट रहे दो युवकों की मौत; परिजनों में मातमनरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: हथियारों की फॉरेंसिक जांच जारी, मोबाइल फोन से खुलेगा राज; पुलिस ने आम लोगों से मांगे वीडियो

महंगे पेट्रोल से राहत देगी प्लास्टिक, बिहार में तकनीक की क्रांति देखिये

MUZAFFAFPUR : एक तरफ देश में लोग जहां पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर परेशान हैं वहीं बिहार में तकनीक के सहारे अब नई क्रांति की शुरुआत तो हो गई है। मुजफ्फरपुर में प्लास्टिक

महंगे पेट्रोल से राहत देगी प्लास्टिक, बिहार में तकनीक की क्रांति देखिये
Editor
3 मिनट

MUZAFFAFPUR : एक तरफ देश में लोग जहां पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर परेशान हैं वहीं बिहार में तकनीक के सहारे अब नई क्रांति की शुरुआत तो हो गई है। मुजफ्फरपुर में प्लास्टिक के कचरे से पेट्रोल डीजल बनाने वाली यूनिट की शुरुआत की गई है। 6 रुपये के प्लास्टिक कचरा से 70 रुपये के पेट्रोल और डीजल को तैयार करने की तैयारी है। मुजफ्फरपुर के पुणे स्थित खरौना में प्लास्टिक कचरे से पेट्रोल डीजल बनाने वाली यूनिट का उद्घाटन हो गया है। राज्य सरकार के मंत्री रामसूरत राय ने इसका उद्घाटन किया है। अपने तरह का देश में यह पहला प्लांट है जहां प्लास्टिक के कचरे से पेट्रोलियम बनाया जाएगा। 


उद्घाटन करने के बाद मंत्री रामसूरत राय में इस प्लांट में तैयार किए गए डीजल को खुद भी खरीदा। 10 लीटर डीजल मंत्री जी ने खरीदा है और इस दौरान लोगों की भारी भीड़ भी मौजूद रही। प्लास्टिक के कचरा से पेट्रोल-डीजल बनाए जाने की तकनीक जानने के लिए हर कोई उत्सुक नजर आया। इसके संचालकों का कहना है कि हर दिन 200 किलो प्लास्टिक कचरे से तकरीबन डेढ़ 100 लीटर डीजल और 130 लीटर पेट्रोल बनकर तैयार होगा। सबसे पहले यह कचरा ब्यूटेन में बदला जाएगा और उसके बाद प्रोसेस के जरिए ब्यूटेन को आइसो ऑक्टेन में तब्दील कर दिया जाएगा। इसके बाद उसे डीजल और पेट्रोल में परिवर्तित किया जाएगा। 


बिहार में एथेनॉल क्रांति को लेकर एक तरफ उद्योग विभाग ने जहां कदम बढ़ाया है, वही इस तरह की इकाई लगने से लोग खासे उत्साहित हैं। मुजफ्फरपुर में जो नई शुरुआत हुई है। वह राज्य के बाकी जिलों के लिए वाकई कोई रोड मैप की तरह बन पाएगा। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा नगर निगम से 6 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से यूनिट में प्लास्टिक कचरा की खरीद करने की योजना है और इसी से पेट्रोल डीजल का निर्माण कराया जाएगा।

टैग्स