ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना से 4 लोग की मौत, जांच का आंकड़ा का 17 हजार के पार

PATNA : कोरोना महामारी से जूझ रहे बिहार के लिए एक राहत की खबर है। 24 घंटे के अंदर बिहार में कोरोना से केवल 4 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी से जूझ रहे बिहार के लिए एक राहत की खबर है। 24 घंटे के अंदर बिहार में कोरोना से केवल 4 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 273 पहुंच गई है। राज्य में कोरोना टेस्ट की तादाद भी पहले से ज्यादा हुई है। पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कोरोना जांच की संख्या 17794 है। 


स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बिहार में अब जांच का कुल आंकड़ा 5 लाख के ऊपर चला गया है। राज्य में अब तक 504629 लोगों की जांच हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के अंदर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1284 है जबकि रिकवरी रेट पहले से और कम हुआ है। राज्य में रिकवरी दर 66.43 फ़ीसदी है। 


राज्य में अभी भी कोरोना के 15141 एक्टिव केस मौजूद हैं जबकि पटना में अब तक 7818 के सामने आ चुके हैं जिनमें से 3230 केस एक्टिव हैं। पटना के बाद सबसे ज्यादा एक्टिव के गया जिले में हैं।  यहां 778 मरीज अभी भी कोरोना एक्टिव हैं।

टैग्स