ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक

पंचायत चुनाव : पहले चरण के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 24 सितंबर को होगी वोटिंग

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव के लिए मतदान की तारीख अब करीब आ गई है। पंचायत चुनाव के पहले का प्रचार अभियान आज यानी बुधवार को थम जाएगा। 24 सितंबर को वोटिंग होगी। मतगणना 26 और

पंचायत चुनाव : पहले चरण के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 24 सितंबर को होगी वोटिंग
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव के लिए मतदान की तारीख अब करीब आ गई है। पंचायत चुनाव के पहले का प्रचार अभियान आज यानी बुधवार को थम जाएगा। 24 सितंबर को वोटिंग होगी। मतगणना 26 और 27 सितंबर को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग वोटिंग की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। 


पहले चरण के मतदान के लिए आज से सुरक्षाकर्मियों और मतदान कर्मियों का भी मूवमेंट शुरू हो जाएगा। पहले चरण में 10 जिलों के 12 प्रखंडों में वोटिंग होगी। कुल छह पदों ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, ग्राम कचहरी पंच और सरपंच के पदों के लिए चुनाव हो रहा है। 


24 सितंबर पहले चरण में 6 पदों के लिए कुल 15328 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें सबसे ज्यादा 8611 नामांकन ग्राम पंचायत सदस्य के पद के लिए किए गए हैं। दिलचस्प यह है कि पहले चरण में किए गए कुल नामांकन 15328 में से पुरुष प्रत्याशियों की संख्या 7235 है जबकि महिला प्रत्याशियों की संख्या 8093 है।

टैग्स