ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

बिहार : नग्न अवस्था में युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी

NAWADA : इस वक्त एक स्न्न्सनी खबर बिहार के नवादा से आ रही है जहां गेहूं के भूसा में एक युवक का शव बरामद हुआ है. जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई. शव नग्न अवस्था में पाया ग

 बिहार : नग्न अवस्था में युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA : इस वक्त एक स्न्न्सनी खबर बिहार के नवादा से आ रही है जहां  गेहूं के भूसा में एक युवक का शव बरामद हुआ है. जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई. शव नग्न अवस्था में पाया गया है. जिसकी सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया जिस हालत में शव बरामद हुआ है उससे हत्या की आशंका जताई गई है.


घटना मेसकौर थाना के ओरैना चोराबारा गांव के बधार में गेहूं के भूसा में एक युवक का शव बरामद हुआ है. शव की पहचान ओरैना गांव के रणजीश चौहान के 18 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार के रूप में किया गया है. पिछले 3 दिनों से युवक लापता था. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया जिस हालत में शव बरामद हुआ है उससे हत्या की आशंका जताई गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सब कुछ साफ हो जाएगा. 


बताया गया है कि मृतक के पिता ने शव बरामद के कुछ घंटे पूर्व ही मेसकौर थाने में पुत्र के अपहरण होने की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. कुछ घंटे बाद ही बेटे की मौत की सूचना मिल गई. बधार में शव होने की सूचना के बाद पहुंच परिजनों ने शव की शिनाख्त की. घटना के बाद से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है पुलिस को शुरुआती जांच में अहम सुराग मिला है. इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है. जिससे पूछताछ की जा रही है पुलिस जल्द ही हत्याकांड के रहस्य में पर्दा उठाएगी, जिन व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में ली है. उसमें ओरैना गांव के ही दुर्योधन चौहान पंचू चौहान और सोनू चौहान शामिल है. हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता