ब्रेकिंग
17,608 लोगों को जहरीले सांपों ने काटा, 205 की मौत, 3 दिन में 200 से ज्यादा इमरजेंसी कॉल✦भाजपा के भीतर ‘गला-काट’ प्रतिस्पर्धा ! पड़ोसी सांसद को जैसे ही शिक्षा मंत्री 'जोशी' के पास देखा, 'उम्रदराज' सांसद हो गए बेचैन, आनन-फानन में सोशल मीडिया में जारी की चिट्ठी....✦Bihar MLC Result: तीन स्नातक सीटों पर किसका चला जादू? नीरज-बंशीधर-एनके यादव की जीत, जानिए पूरा वोट डेटा✦चालान काटकर भूल गए? अब विभाग नहीं भूलेगा! जुर्माना नहीं भरा तो गाड़ी होगी लॉक, सड़क पर भी हो सकती है जब्ती✦MLC क्या होता है? विधायक से कितना अलग है विधान परिषद का सदस्य, जानिए सैलरी, पावर और मिलने वाली सुविधाओं की पूरी कहानी✦17,608 लोगों को जहरीले सांपों ने काटा, 205 की मौत, 3 दिन में 200 से ज्यादा इमरजेंसी कॉल✦भाजपा के भीतर ‘गला-काट’ प्रतिस्पर्धा ! पड़ोसी सांसद को जैसे ही शिक्षा मंत्री 'जोशी' के पास देखा, 'उम्रदराज' सांसद हो गए बेचैन, आनन-फानन में सोशल मीडिया में जारी की चिट्ठी....✦Bihar MLC Result: तीन स्नातक सीटों पर किसका चला जादू? नीरज-बंशीधर-एनके यादव की जीत, जानिए पूरा वोट डेटा✦चालान काटकर भूल गए? अब विभाग नहीं भूलेगा! जुर्माना नहीं भरा तो गाड़ी होगी लॉक, सड़क पर भी हो सकती है जब्ती✦MLC क्या होता है? विधायक से कितना अलग है विधान परिषद का सदस्य, जानिए सैलरी, पावर और मिलने वाली सुविधाओं की पूरी कहानी

मोतिहारी में 85 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, 14 ATM कार्ड और 14 चेकबुक के साथ एक गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में करीब 85 लाख रुपये के साइबर ठगी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड, चेकबुक और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य लोगों...

मोतिहारी में 85 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, 14 ATM कार्ड और 14 चेकबुक के साथ एक गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में साइबर थाना पुलिस ने करीब 85 लाख रुपये के साइबर ठगी मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर बड़ी संख्या में बैंकिंग दस्तावेज और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए हैं. बरामद सामान में 14 एटीएम कार्ड, 14 चेकबुक, 11 पासबुक और दो मोबाइल फोन शामिल हैं.


गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामबाबू कुमार उर्फ राम बाबू कुमार साह के रूप में हुई है. वह दरमियाघाट थाना क्षेत्र के धनगढ़हा टोला का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार, आरोपी के बैंक खाते में साइबर ठगी से जुड़े करीब 85 लाख रुपये के लेनदेन की जानकारी मिली थी. इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और मामले में उसकी भूमिका की पड़ताल की.


बैंक खाते में मिले 85 लाख रुपये के लेनदेन के सुराग

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी के बैंक खाते से साइबर ठगी से जुड़े करीब 85 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला है. तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर अलग-अलग राज्यों में अन्य लोगों के साथ मिलकर साइबर ठगी किए जाने की जानकारी भी सामने आई है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ठगी की रकम किन खातों में भेजी गई और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं.


मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की. इस दौरान दो मोबाइल फोन, एक स्वाइप मशीन, 14 एटीएम कार्ड, 14 चेकबुक और 11 पासबुक बरामद की गईं. इसके अलावा पुलिस को 11 ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत कई अन्य संदिग्ध सामान भी मिले हैं.


इतनी बड़ी संख्या में बैंकिंग दस्तावेज और अलग-अलग पहचान से जुड़े कागजात मिलने के बाद पुलिस इनकी जांच कर रही है. जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि इन दस्तावेजों और खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी में किस तरह किया जा रहा था.


इस मामले में मोतिहारी साइबर थाना में कांड संख्या 157/26 दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपी से मिली जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे की जांच कर रही है. साथ ही गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उनकी भूमिका का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.


पुलिस यह भी जांच कर रही है कि साइबर ठगी से जुड़ी रकम का लेनदेन किन-किन राज्यों में हुआ और इस नेटवर्क के जरिए कितने लोगों को निशाना बनाया गया. फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.