ब्रेकिंग
17,608 लोगों को जहरीले सांपों ने काटा, 205 की मौत, 3 दिन में 200 से ज्यादा इमरजेंसी कॉल✦भाजपा के भीतर ‘गला-काट’ प्रतिस्पर्धा ! पड़ोसी सांसद को जैसे ही शिक्षा मंत्री 'जोशी' के पास देखा, 'उम्रदराज' सांसद हो गए बेचैन, आनन-फानन में सोशल मीडिया में जारी की चिट्ठी....✦Bihar MLC Result: तीन स्नातक सीटों पर किसका चला जादू? नीरज-बंशीधर-एनके यादव की जीत, जानिए पूरा वोट डेटा✦चालान काटकर भूल गए? अब विभाग नहीं भूलेगा! जुर्माना नहीं भरा तो गाड़ी होगी लॉक, सड़क पर भी हो सकती है जब्ती✦MLC क्या होता है? विधायक से कितना अलग है विधान परिषद का सदस्य, जानिए सैलरी, पावर और मिलने वाली सुविधाओं की पूरी कहानी✦17,608 लोगों को जहरीले सांपों ने काटा, 205 की मौत, 3 दिन में 200 से ज्यादा इमरजेंसी कॉल✦भाजपा के भीतर ‘गला-काट’ प्रतिस्पर्धा ! पड़ोसी सांसद को जैसे ही शिक्षा मंत्री 'जोशी' के पास देखा, 'उम्रदराज' सांसद हो गए बेचैन, आनन-फानन में सोशल मीडिया में जारी की चिट्ठी....✦Bihar MLC Result: तीन स्नातक सीटों पर किसका चला जादू? नीरज-बंशीधर-एनके यादव की जीत, जानिए पूरा वोट डेटा✦चालान काटकर भूल गए? अब विभाग नहीं भूलेगा! जुर्माना नहीं भरा तो गाड़ी होगी लॉक, सड़क पर भी हो सकती है जब्ती✦MLC क्या होता है? विधायक से कितना अलग है विधान परिषद का सदस्य, जानिए सैलरी, पावर और मिलने वाली सुविधाओं की पूरी कहानी

बेगूसराय नाव हादसा: एक लापता का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी; SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Begusarai Boat Accident: बेगूसराय के बछवाड़ा स्थित चमथा दियारा में नाव हादसे के बाद लापता दो लोगों में से एक, सोगारथ यादव का शव बरामद कर लिया गया है। दूसरे लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी है।

Begusarai Boat Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Begusarai Boat Accident: बेगूसराय के बछवाड़ा अंचल के चमथा दियारा में बुधवार की शाम हुए नाव हादसे में लापता दो लोगों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे लापता व्यक्ति की तलाश जारी है। 




जिला प्रशासन ने घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया था। लापता लोगों की तलाश के लिए SDRF की टीम को लगाया गया है। प्रशासन के अनुसार, बरामद शव की पहचान सोगारथ यादव के रूप में हुई है। दूसरे लापता व्यक्ति की खोज के लिए घटनास्थल पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।




घटना की सूचना मिलने के बाद देर शाम जिलाधिकारी रिची पांडेय और पुलिस अधीक्षक मनीष बछवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने नाव हादसे में घायल लोगों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उपचार की स्थिति का जायजा लिया।




जिला प्रशासन के मुताबिक, घटनास्थल पर तेघड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बछवाड़ा के अंचल अधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी और कर्मी मौजूद हैं। प्रशासन की निगरानी में SDRF की टीम लापता व्यक्ति की तलाश और बचाव कार्य में जुटी हुई है। नाव हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी रखा गया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता