ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

बिहार में नदी में डूबने से 7 की गई जान : मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर में 3-3 और मुंगेर में 1 की मौत

MUZAFFARPUR/ SAMASTIPUR/ MUNGER: बिहार में आज 7 लोगों की मौत डूबने से हो गयी है। बिहार के समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और मुंगेर जिले से बड़ी खबर आ रही है। समस्तीपुर में नदी में डूबन

बिहार में नदी में डूबने से 7 की गई जान : मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर में 3-3 और मुंगेर में 1 की मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR/ SAMASTIPUR/ MUNGER: बिहार में आज 7 लोगों की मौत डूबने से हो गयी है। बिहार के समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और मुंगेर जिले से बड़ी खबर आ रही है। समस्तीपुर में नदी में डूबने से एक साथ तीन युवकों की मौत हो गयी है। वही मुजफ्फरपुर में भी तीन युवक मुर्ति विसर्जन के दौरान पोखर में डूब गये हैं। जबकि  मुंगेर में एक किशोर गंगा नदी में डूब गया जिसकी तलाश जारी है।


मुजफ्फरपुर में 3 और समस्तीपुर में 3 युवकों की मौत हो गयी है। वही मुंगेर में एक किशोर की मौत डूबने से हो गयी है। मुजफ्फरपुर सकरा थाना क्षेत्र के इटहा रसूल नगर में मूर्ति विसर्जन के दौरान पोखर में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गयी है। सकरा थानाध्यक्ष राजू पाल के अनुसार तीनों युवकों की खोजबीन जारी है। अभी तक तीनों का शव बरामद नहीं किया जा सका है। 


समस्तीपुर में भी सोमवार की दोपहर एक साथ तीन युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई। गांव में किसी की मौत हो गयी थी जिसके दाह संस्कार में शामिल होने के लिए तीनों युवक गये हुए थे। श्मशान घाट से तीनों मोहनपुर ओपी क्षेत्र स्थित सरारी गंगा घाट पर नहाने के लिए पहुंचे थे। तीनों गंगा घाट पर स्नान कर ही रहे थे कि एक के बाद एक तीनों युवक गंगा की तेज धार में बह गये। तीनों की नदी में डूबने से मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही गंगा घाट पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय गोताखोर की मदद से तीनों युवकों की लाश को नदी से निकाला गया। इस घटना से मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


वही तीसरी घटना बिहार के मुंगेर जिले की है जहां मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर घाट के किनारे गंगा नदी में नहाने के लिए गया एक किशोर गहरे पानी में चला गया। उसे खोजने के लिए स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है। उसकी पहचान शंकरपुर गांव निवासी 14 वर्षीय राजा के तौर पर हुई है। शव की तलाश में गोताखोर लगे हैं। घाट पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता