ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

मौसम विभाग ने तेज आंधी और बारिश को लेकर किया अलर्ट, बिहार के इन जिलों में वज्रपात की भी संभावना

PATNA: मौसम विभाग ने तेज आंधी और बारिश को लेकर कई जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है. यही नहीं इन जिलों में वज्रपात की भी संभावना है.6 जिलों को लेकर अलर्ट</strong

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: मौसम विभाग ने तेज आंधी और बारिश को लेकर कई जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है. यही नहीं इन जिलों में वज्रपात की भी संभावना है.

6 जिलों को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की और तेज आंधी की संभावना है. ऐसे में लोग बिना जरूरी न हो तो घर से नहीं निकले. घर में ही सुरक्षित रहे.

चल रही है तेज हवा

 बंगाल की खाड़ी की हवा में आई रफ्तार ने और पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल असम होते हुए नागालैंड तक बनी टर्फ लाइन ने बुधवार को पूरे प्रदेश को अपने दायरे में ले लिया. जिसकी वजह से पूरे प्रदेश में अगले 48 घंटे में बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी बिहार में अच्छी बारिश एवं बिहार के अन्य जिलों में कई जगह छिटपुट बारिश हो सकती है. फिलहाल बंगाल की खाड़ी से 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की चाल से चली हवा की वजह से बुधवार को पूरे प्रदेश के तापमान में  8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. हालात यह रहे कि पटना और भागलपुर में मंगलवार की तुलना में बुधवार को तापमान में करीब 10 डिग्री और गया में 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. वहीं  दक्षिणी-पश्चिमी बिहार में बुधवार को भयंकर लू नहीं चली.  पटना में बुधवार को उच्चतम तापमान 32.4 डिग्री, गया का अधिकतम तापमान 37 डिग्री , भागलपुर का 29.9 और  पूर्णिया का 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इस तरह से पूरे प्रदेश में सामान्य से कम तापमान दर्ज किया गया है.