ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

मौसम विभाग ने बिहार के इन जिलों को लेकर अलर्ट किया जारी, तेज आंधी के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका

PATNA: मौसम विभाग ने बारिश, तेज आंधी और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में बारिश, तेज आंधी और वज्रपात होने की संभावना है.

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: मौसम विभाग ने बारिश, तेज आंधी और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में बारिश, तेज आंधी और वज्रपात होने की संभावना है. यह अलर्ट शाम पांच बजे तक के लिए जारी किया गया है. 

इसको भी पढ़ें: लॉकडाउन में महंत ने 2 महिलाओं को बनाया बंधक, आश्रम में कई दिनों तक करता रहा रेप

अम्फान को लेकर भी अलर्ट

भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं चक्रवाती तूफान 'अम्फान' का असर बिहार पर भी पड़ने वाला है. बिहार में तूफान को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. अगले 72 घंटे के लिए बिहार में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.  मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए अलर्ट में 20 से लेकर 22 मई के बीच चक्रवाती तूफान तूफान का असर होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. इस दौरान तेज हवा के साथ- साथ बारिश और कई जगहों पर ठनका गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक तूफान की तीव्रता बिहार आते-आते हालांकि कम होने की उम्मीद है लेकिन बावजूद इसके मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.


 मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और  50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवात एम्फन के मद्देनजर अगले 2 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवात ज्यादा मजबूत है, लेकिन उड़ीसा और आंध्रप्रदेश के तटों से टकरा रहा है इस कारण बिहार के मौसम पर  बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ेगा. लेकिन मौसम विभाग ने 20 और 21 मई को आंधी-तूफान को लेकर बिहार के सभी जिलों में  ब्लू अलर्ट जारी किया है.