ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

बिहार में मिले कोरोना के 13 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 359

PATNA : बिहार में कोरोना की रफ़्तार काफी तेजी से बढ़ रही है. बिहार में अब कई जिले कोरोना की चपेट में आते हुए दिखाई दे रहे हैं. सूबे के हालत अब बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वक

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना की रफ़्तार काफी तेजी से बढ़ रही है. बिहार में अब कई जिले कोरोना की चपेट में आते हुए दिखाई दे रहे हैं. सूबे के हालत अब बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां 13 नए मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई है. इसके साथ ही बिहार में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 359 हो गई है. 

इसको भी पढ़ें: अररिया में मिला कोरोना पॉजिटिव युवक, बिहार में आंकड़ा पहुंचा 359, यहां देखिए बाकी जिलों की लिस्ट

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से नए मामले निकल कर सामने आये हैं. गोपालगंज से 6 और कैमूर से 4 मामले सामने आये हैं. इसके आलावा बांका, अररिया और मुंगेर से एक-एक नए मरीज के मिलने की भी पुष्टि की गई है. 


सोमवार को 12 जिलों से 69 पॉजिटिव केस
इससे पहले बीते दिन सोमवार को कोरोना के सारे रिकार्ड टूट गए. क्योंकि बिहार के अंदर एक दिन में सबसे ज्यादा मामले 27 अप्रैल को आये. सोमवार को राज्य के 12 जिलों से 69 मामले सामने आये थे. जिसमें मुंगेर के 22, रोहतास के 16, भोजपुर के 7, पटना के 6, औरंगाबाद के 5, मधुबनी के 5, लखीसराय के 3, पूर्णिया, दरभंगा, सारण, नवादा और नालंदा जिले से एक-एक मामले सामने आये हैं.


बिहार के सभी जिलों के मरीजों की लिस्ट -
मुंगेर - 91
पटना - 39
नालंदा - 35
रोहतास - 31
सीवान - 30
बक्सर - 25
कैमूर - 18
गोपालगंज - 18
भोजपुर - 09
बेगूसराय - 09
औरंगाबाद - 07
गया - 06
भागलपुर - 05
पूर्वी चंपारण - 05
मधुबनी - 05
लखीसराय - 04
अरवल - 04
नवादा - 04
सारण - 04
बांका -  03
वैशाली - 02
मधेपुरा - 01
जहानाबाद - 01
पूर्णिया - 01
दरभंगा - 01
अररिया - 01


4 नए जिलों में कोरोना की दस्तक
बिहार के 26 जिलों में कोरोना ने अपना पांव पसार लिया है. जिसके कारण प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. लोगों की चिंता के साथ-साथ सरकार की चुनौतियां भी बढ़ गई हैं. सोमवार को मधुबनी, दरभंगा और पूर्णिया के रूप में नए जिले संक्रमित इलाकों की सूची में जुड़े थे. जबकि मंगलवार को अररिया के रूप में एक नया जिला जुड़ चुका है. 


बिहार में मिले कोरोना के 13 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 359


बिहार में मिले कोरोना के 13 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 359

टैग्स