ब्रेकिंग
बिहार में तेज रफ्तार का कहर: टोटो और हाइवा की भीषण टक्कर, 22 साल के चालक की मौत, 6 लोग घायल✦बिहार MLC चुनाव: RJD को वोट चोरी की आशंका, संजीव सिंह बोले- चंडीगढ़ मेयर चुनाव जैसी गड़बड़ी न हो, JDU में टूट का भी किया दावा✦बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD ने जताई वोट चोरी की आशंका, निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन✦मुजफ्फरपुर में महाजाम: 10 KM तक रेंग रहीं गाड़ियां, मोतिहारी-दरभंगा जाने वालों की बढ़ी परेशानी✦अनंत सिंह के खिलाफ JDU ने स्पीकर को सौंपे सबूत, सदस्यता रद्द कराने पर क्या बोले उमेश कुशवाहा?✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर: टोटो और हाइवा की भीषण टक्कर, 22 साल के चालक की मौत, 6 लोग घायल✦बिहार MLC चुनाव: RJD को वोट चोरी की आशंका, संजीव सिंह बोले- चंडीगढ़ मेयर चुनाव जैसी गड़बड़ी न हो, JDU में टूट का भी किया दावा✦बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD ने जताई वोट चोरी की आशंका, निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन✦मुजफ्फरपुर में महाजाम: 10 KM तक रेंग रहीं गाड़ियां, मोतिहारी-दरभंगा जाने वालों की बढ़ी परेशानी✦अनंत सिंह के खिलाफ JDU ने स्पीकर को सौंपे सबूत, सदस्यता रद्द कराने पर क्या बोले उमेश कुशवाहा?

बिहार में मिले कोरोना के 819 नए मरीज, राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 221811

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार अब धीमी हो गई है. लेकिन इसके बावजूद भी हर रोज हजारों की संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जार

बिहार में मिले कोरोना के 819 नए मरीज, राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 221811
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार अब धीमी हो गई है. लेकिन इसके बावजूद भी हर रोज हजारों की संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 819 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 221811 हो गई है. बिहार में फिलहाल 7,770 कोरोना के एक्टिव मरीज है.


राजधानी पटना में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजधानी पटना में एक बार फिर से सबसे ज्यादा 262 नए मामले सामने आये हैं. शनिवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 819 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 221811 हो गया है.


बीते दिन शुक्रवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर 8 व्यक्ति की मौत हुई. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1129 हो गया है. बिहार के लोगों के लिए ख़ुशी की बात तो ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 613 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या दो लाख के करीब हो गई. राज्य में अब तक कुल 2,12,911 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.


बिहार ने एक नया रिकार्ड बनाया है. राज्य के अंदर लगभग 96.34 प्रतिशत मरीज से अधिक मरीज अब स्वस्थ हो चुके हैं, जो कि देश में किसी भी अन्य राज्य से ज्यादा है. इतना ही नहीं भारत में कोरोना से ठीक होने वाले के आंकड़े से भी बिहार 10% आगे चल रहा है. 

बिहार में मिले कोरोना के 819 नए मरीज, राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 221811

टैग्स