ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में कोरोना के 6 और नए पॉजिटिव केस, आंकड़ा बढ़कर 176 पहुंचा

PATNA : बिहार में कोरोना से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। राज्य में कोरोना के 6 और नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिसके बाद बिहार में कोरोना संक्रमितो की संख्या बढ़

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA :  बिहार में कोरोना से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। राज्य में कोरोना के 6 और नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिसके बाद बिहार में कोरोना संक्रमितो की संख्या बढ़कर 176 पहुंच गई है.


बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक यह सभी मामले जमालपुर के सदर बाजार से सामने आया  हैं. इनमें तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं.  कोरोना के नए पॉजिटिव केस में 10 साल, 52 साल और 70 साल के तीन पुरुष और 18 साल, 48 साल और 7 साल की तीन महिलाएं शामिल हैं. इसके साथ ही मुंगेर में संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है. 


गुरुवार को भी मुंगेर जिले के जमालपुर के सदर बाजार से चार मामले सामने आए थे. ये सभी को संक्रमण पहले से संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से हुआ था.  वहीं शुक्रवार को 6 और नए कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है. कोरोना का हॉटस्पॉट बने जमालपुर सदर बाजार से कोरोना संक्रमितों की संख्या लागातार बढ़ती जा रही है. 


बता दें कि कोरोना संक्रमण तो तोड़ने के लिए देशभर में किए गए लॉकडाउन के बाद भी  देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के तरफ से जारी आंकड़े के अनुसार अबतक देश में कोरोना मरीजों की संख्या 23 हजार 77 हो गई है. वहीं अब तक कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 718 पहुंच गया है. वहीं अब तक 4749 लोग ठीक भी हो चुके हैं. राजधानी दिल्ली और मुंबई में कोरोना का कहर जारी है. बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 176 पहुंच गई है.  


टैग्स