ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

बिहार में मिले 13466 नए कोरोना मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या 1.15 लाख के पार, पटना में 2 हजार 410 केस

PATNA : बिहार में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है. नाइट कर्फ्यू के बाद अब लॉकडाउन में भी संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है. राजधानी पटना की स्थिति सबसे भयावह है. शुक्र

बिहार में मिले 13466 नए कोरोना मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या 1.15 लाख के पार, पटना में 2 हजार 410 केस
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है. नाइट कर्फ्यू के बाद अब लॉकडाउन में भी संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है. राजधानी पटना की स्थिति सबसे भयावह है. शुक्रवार को बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 13 हजार 466 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जबकि पिछले 24 घंटे में कुल 62 मरीजों की मौत हुई है.


बिहार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फ़ैल रही है. सूबे में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 13 हजार 466 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है.  राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 2 हजार 410 नए मामले सामने आये हैं. बताया जा रहा है कि एक दिन में एक लाख 7 हजार 153 लोगों की जांच की गई. बिहार में अब तक कुल 4 लाख 49 हजार 63 मरीज ठीक हो गए हैं. जिसके कारण स्वस्थ होने वाले मरीजों का औसत 79.16% हो गया है. 


शुक्रवार को 13 हजार 466 नए कोरोना मरीज मिलने के बाद बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 15 हजार 66 हो गई है. पटना में सबसे ज्यादा 2410 संक्रमित मरीजों के अलावा भागलपुर में 512, मुंगेर में 603, मुजफ्फरपुर में 630, नालंदा में 548, सारण में 509, सुपौल में 513, वैशाली में 509 और पश्चिमी चंपारण में 537 नए कोरोना मरीज मिले हैं. 


बिहार में मिले 13466 नए कोरोना मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या 1.15 लाख के पार, पटना में 2 हजार 410 केस


उधर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शुक्रवार को ट्वीट करके लोगों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. इसपर लोग 24 घंटे में कभी भी कॉल करके सहायता, सलाह या मदद मांग सकते हैं. मंत्री ने कहा कि "मिलकर संग कोरोना से जीतेंगे जंग। कोविड-19 के संबंध में शिकायत/ सुझाव और परामर्श हेतु डायल करें- 1070 (24x7) कोविड- 19 हेल्पलाइन नंबर"



स्वास्थ्य मंत्री का दावा है कि ये नंबर 24 घंटे काम करेगा. मरीज या परिजन राज्य के किसी भी हिस्से से इस नंबर पर कॉल करके मदद मांग सकते हैं. इसके अलावा मंत्री ने मरीजों की मदद के लिए जिला स्तर पर बनाए गए हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा कि "कोविड-19 की जांच और इलाज हेतु जिला स्तर पर उपलब्ध 24x7 मेडिकल हेल्पलाइन के माध्यम से सुविधा का लाभ उठाएं."





टैग्स