ब्रेकिंग
क्या आपको भी मिलती है किसान सम्मान निधि? तो KCC बनवाने का गोल्डन चांस, जानिए कैसे मिलेगा लाभ✦निगरानी का बड़ा एक्शन: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रधान सहायक और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार; 10 % कमीशन का खेल उजागर✦ऑनलाइन गेम में हारे 1.45 लाख रुपये... बेटे ने खुद रची अपने अपहरण की झूठी साजिश, पुलिस ने ऐसे खोला राज✦NDA की बैठक में अनंत-नीरज विवाद पर नहीं बनी बात? मोकामा विधायक का ऐलान- अनुज सिंह का ही करेंगे समर्थन✦गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल✦क्या आपको भी मिलती है किसान सम्मान निधि? तो KCC बनवाने का गोल्डन चांस, जानिए कैसे मिलेगा लाभ✦निगरानी का बड़ा एक्शन: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रधान सहायक और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार; 10 % कमीशन का खेल उजागर✦ऑनलाइन गेम में हारे 1.45 लाख रुपये... बेटे ने खुद रची अपने अपहरण की झूठी साजिश, पुलिस ने ऐसे खोला राज✦NDA की बैठक में अनंत-नीरज विवाद पर नहीं बनी बात? मोकामा विधायक का ऐलान- अनुज सिंह का ही करेंगे समर्थन✦गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल

बिहार में मिला कोरोना का एक और पॉजिटिव मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 115

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक और मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. पटना जिले के रहने वाले एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है.

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक और मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. पटना जिले के रहने वाले एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि नया मरीज पटना का रहने वाला है.  इस मरीज के मिलने के साथ ही सूबे में कोरोना मरीजों की संख्या 115 पहुंच गई है. इससे पहले सोमवार को भी नालंदा जिले से 17 मरीज सामने आये थे. स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी पुष्टि की गई थी. संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी मरीज नालंदा जिले के रहने वाले हैं. जिसमें 17,21,23,26,45 और 50 साल की 6 मिलाएं शामिल हैं. इसके आलावा 14,16,18,18,19, 22 और 50 साल के मरीज शामिल हैं. इसके अतिरिक्त 60 साल के 3 और मरीज इसी जिले के रहने वाले बाते जा रहे हैं.




बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि नालंदा से जिन महिलाओं और पुरुषों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वह सभी लोग दुबई से लौटे कोरोना मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं. बता दें कि नालंदा का यह एक पॉजिटिव मरीज अब तक 26 लोगों को संक्रमित कर चुका है. जिसमें नालंदा के बिहारशरीफ का एक डॉक्टर भी शामिल है. इसी मरीज के कारण पटना में भी एक पॉजिटिव मरीज सामने आया है. जो इसका ससुर बताया जा रहा है. पटना सिटी में सुल्तानगंज थाना इलाके के मेवासाव लेन में यह मरीज सामने आया था. जिसकी उम्र 60 साल बताई गई है.




बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक सूबे में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 114  हो गई है. 42 लोग अब तक कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी को हराकर एक नए जीवन को हासिल किये हैं. सूबे में अभी फिलहाल 71 केस एक्टिव हैं. बिहार में अब तक 11339 टेस्ट हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 2 लोगों की मौत अब तक बिहार में हुई है. एक व्यक्ति की मौत इसी तीन दिन के अंदर ही हुआ है. राज्य में 302 क्वारंटाइन केंद्र बनाये गए हैं.

टैग्स