ब्रेकिंग
Bihar News: राजधानी, मगध और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को झटका, सफर से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस✦बिहार में अपराध पर CM सम्राट का बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री आवास पर हाईलेवल बैठक, DGP समेत सभी बड़े अधिकारी तलब✦शराब के नशे में डाकघर पहुंचा पोस्टमास्टर, ग्राहकों से की बदसलूकी; फिर जो हुआ... पहुंच गया जेल✦बिहार MLC चुनाव: आज NDA की महाबैठक, बागियों पर फैसला या 8 सीटों की जीत का बनेगा मास्टरप्लान? सम्राट चौधरी ने बुलाई बैठक✦लाखों की नौकरी छोड़ी, चार बार की कोशिश... फिर हासिल की UPSC में 69वीं रैंक, सासाराम की कमान संभालने वाली कौन हैं IAS प्रिया रानी?✦Bihar News: राजधानी, मगध और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को झटका, सफर से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस✦बिहार में अपराध पर CM सम्राट का बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री आवास पर हाईलेवल बैठक, DGP समेत सभी बड़े अधिकारी तलब✦शराब के नशे में डाकघर पहुंचा पोस्टमास्टर, ग्राहकों से की बदसलूकी; फिर जो हुआ... पहुंच गया जेल✦बिहार MLC चुनाव: आज NDA की महाबैठक, बागियों पर फैसला या 8 सीटों की जीत का बनेगा मास्टरप्लान? सम्राट चौधरी ने बुलाई बैठक✦लाखों की नौकरी छोड़ी, चार बार की कोशिश... फिर हासिल की UPSC में 69वीं रैंक, सासाराम की कमान संभालने वाली कौन हैं IAS प्रिया रानी?

बिहार में मास्क लागये बिना घर से निकले तो सजा मिलेगी, नीतीश सरकार ने हालात बिगड़ने के बाद किया अनिवार्य

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के मामलों में एकाएक हुए इजाफे को देखते हुए नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला किया है. सरकार ने अब घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने को अनिवार्य कर दिया

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के मामलों में एकाएक हुए इजाफे को देखते हुए नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला किया है. सरकार ने अब घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने को अनिवार्य कर दिया है. मास्क के बिना घर से बाहर निकलने वाले लोगों प्रशासन सजा देगी. 



स्वास्थ विभाग की तरफ से आज एक आदेश जारी कर बिहार में मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है. ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. सरकार ने कहा है कि बिहार में आम लोगों के साथ-साथ सब्जी और फल बेचने वाले दवा दुकानदारों, किराना दुकानदारों, अन्य तरह के व्यवसायिक संस्थान में काम करने वालों के साथ-साथ सफाई कर्मी, सुधा डेयरी का उत्पाद बेचने वालों के लिए भी मास्क को लगाना अनिवार्य कर दिया गया है.


सरकारी आदेश में कहा गया है कि N95 मास्क के आलावा दोहरे कपड़े से घर में सिले हुए मास्क का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. यह स्पष्ट किया गया है कि N95 मास्क कोविड-19 की जांच और चिकित्सा में शामिल मेडिकल स्टाफ के लिए आवश्यक है. बाकी बचे प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ आम नागरिक प्लाई मास्क या कपड़े के डबल लेयर मास्क का उपयोग कर सकते हैं. कपड़े से बने मास्क की सफाई कर उसे दोबारा उपयोग में लाया जा सकता है. सरकार ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को निर्देश दिया है कि वह अपने इलाकों में इस नियम को सख्ती के साथ लागू करें.

टैग्स